Market trend : US-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉल प्रति बैरल से ऊपर चली गई है। ग्लोबल मार्केट में हुई आई बिकवाली को देखते हुए, भारतीय स्टॉक मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में भी भारी गिरावट आई है। निचले स्तरों से थोड़ी रिकवरी के बावजूद करीब निफ्टी 500 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 23900 के नीचे चला गया है। बैंक निफ्टी भी करीब 2000 प्वाइंट टूटकर पिछले साल अप्रैल के बाद पहली बार 200 DMA के नीचे आ गया है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी करीब 3% टूटे हैं।
इस बीच क्रूड में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली आई है। ब्रेंट का भाव 119 डॉलर के फिसलकर 106 डॉलर तक गिर गया है। इधर पश्चिम एशिया क्राइसिस पर विदेश मंत्री ने कहा है कि एनर्जी सिक्योरिटी के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। संकट से निपटने के लिए हर कदम उठाए जाएंगे। क्रूड के उछाल और डॉलर की मजबूती के चलते रूपया रिकॉर्ड निचले स्तर तक फिसल गया है। एक डॉलर के मुकाबले रुपए का भाव 92 रुपए 31 पैसे पर पहुंच गया है। शुक्रवार के भाव के मुकाबले रुपया करीब 57 पैसे कमजोर हुआ है।
वेस्ट एशिया संकट से चिप सप्लाई पर असर की आशंका से ऑटो शेयरों में तगड़ी बिकवाली आई है। ऑटो शेयरों में टाटा मोटर्स पैसेंजर, MARUTI, और M&M 4% से ज्यादा गिरे हैं। साथ ही बजाज ऑटो,अशोक लेलैंड,भारत फोर्ज,आयशर और संवर्धन मदरसन भी 4 फीसदी से ज्यादा नीचे हैं।
LPG सप्लाई कम होने से AC मैन्युफैक्चरिंग पर बुरा असर पड़ सकता है। PG इलेक्ट्रोप्लास्ट ने कहा गैस संकट के असर का अभी अंदाजा लगा पाना मुश्किल है । ये शेयर 12 फीसदी से ज्यादा गिरकर वायदा का टॉप लूजर बना है। अंबर भी 5 फीसदी से ज्यादा फिसला है।
कमजोर बाजार और महाराष्ट्र में किसानों की कर्ज माफी के एलान से PSU बैंकों में तगड़ी बिकवाली आई है। ये सेक्टर इंडेक्स करीब 5 फीसदी टूटा है। साथ ही बैंक ऑफ महाराष्ट्र,PNB और केनरा बैंक में 5-6 फीसदी की गिरावट है। NBFCs में भी बिकवाली का तगड़ा दबाव दिख रहा है।
सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार में गैप डाउन के बाद कोई खास मूव नहीं दिखा लेकिन निफ्टी में निचले स्तरों से मामूली रिकवरी की है। क्रूड 117 जाने के बाद 108 तक आया है। डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब स्टेबल हुआ है। रिलायंस और कुछ IT शेयरों में मजबूती दिख रही है। EMS शेयरों में बड़ी गिरावट है। PSU बैंकों और NBFCs में बड़ी गिरावट है।
अनुज सिंघल की सलाह है कि इस बाजार में हीरो ना बनें। पैसा खोने में कोई मजा नहीं है। ठीक बॉटम पकड़ने से कुछ नहीं होगा। बाजार में रिस्क काफी है। शॉर्टिंग के लिए भी सिगनल का इंतजार करें। ये मैन मेड गिरावट है,जिसके जिम्मेदार ट्रंप हैं। अब कौन कह सकता है कि ट्रंप का अगला कदम क्या होगा। अगर डील अनाउंस हो गई तो बड़ी कवरिंग भी आ सकती है। लेकिन उसका अनुमान लगाना किसी के बस की बात नहीं है।
अब आज के low यानी 23,700 पर नजर रखें। लेकिन ध्यान रहे अगर गैप के साथ टूटा तो कुछ नहीं कर सकते। इस बाजार में आप हेज भी नहीं कर पाएंगे। ऑप्शंस इतने महंगे हैं कि हेजिंग असंभव है। 24,300-24,400 के ऊपर ही बड़ी वाली कवरिंग होगी।
बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी
बैंक निफ्टी में शॉर्ट की ओर 5000 प्वाइंट खो चुके हैं। अब हो सकता है कि मामूली कवरिंग आ जाए। लेकिन कॉन्फिडेंस लौटने के लिए 57,500 लौटने की जरूरत है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।