Stock Market crash : क्रूड की उछाल बाजार पर भारी पड़ रही है। निचले स्तरों से थोड़ी रिकवरी के बावजूद निफ्टी करीब 600 अंक टूटकर 23800 के नीचे आ गया है। निफ्टी 17 अप्रैल 2025 के निचले स्तर पर आ गया है। सेंसेक्स और बैंक निफ्टी भी करीब 2000 अंक से ज्यादा टूटे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप भी करीब 3 फीसदी फिसल गए हैं। इस बीच फीयर इंडेक्स INDIA VIX 20 फीसदी की उछाल के साथ 21 महीने की ऊंचाई पर दिख रहा है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और क्रूड दामों में जोरदार उछाल से बाजार में हाहाकार जैसी स्थिति है।
ईरान में टेंशन बाजार में करेक्शन
रिकॉर्ड उचाई से निफ्टी 10% टूट चुका है। 10% गिरावट को टेक्निकल करेक्शन कहते हैं। रिकॉर्ड हाई से अब तक निवेशकों के 43 लाख करोड़ रुपए साफ हो चुके हैं। एक हफ्ते में बाजार से 25 लाख करोड़ रुपए उड़ गए हैं।
युद्ध गहराया, बाजार घबराया
8 दिनों में निफ्टी 5 फीसदी टूटा है। वही, निफ्टी बैंक में 8 फीसदी और निफ्टी मिडकैप में 5.5 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इस अवधि में निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 5.2 फीसदी गिरा है। जबकि, वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 77 फीसदी भागा है।
सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो 8 दिनों में निफ्टी PSU बैंक 11 फीसदी, निफ्टी इंडिया टूरिज्म 9 फीसदी, निफ्टी रियल्टी 7 फीसदी, निफ्टी एनर्जी 4 फीसदी, निफ्टी ऑटो 8 फीसदी, निफ्टी FMCG 4 फीसदी और निफ्टी आईटी इंडेक्स 2 फीसदी टूटा है।
स्टॉक स्पेसिफिक नजरिए से देखें तो पिछले 8 दिनों में टाटा मोटर्स PV 13 फीसदी,इंडिगो 13 फीसदी, L&T 11 फीसदी,अल्ट्राटेक सीमेंट 10 फीसदी और टाटा स्टील भी 10 फीसदी टूटा है। इस अवधि में नेटबेव में 20 फीसदी,JK टायर्स में 17 फीसदी, पेट्रोनेट LNG में 15 फीसदी और महानगर गैस में 15 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
दूसरे शेयरों की बात करें तो पिछले 8 दिन में बैंक ऑफ इंडिया 15 फीसदी, RVNL 13 फीसदी, HPCL 13 फीसदी, यूनियन बैंक 13 फीसदी, अशोक लेलैंड 12 फीसदी, SAIL 12 फीसदी, डाबर 10 फीसदी, कोरोमंडल 10 फीसदी,IGL 10 फीसदी और फेडरल बैंक 10 फीसदी टूटा है।