Market trend : US-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉल प्रति बैरल से ऊपर चली गई है। ग्लोबल मार्केट में हुई आई बिकवाली को देखते हुए, भारतीय स्टॉक मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में भी भारी गिरावट आई है। निचले स्तरों से थोड़ी रिकवरी के बावजूद करीब निफ्टी 500 प्वाइंट से ज्यादा फिसलकर 23900 के नीचे चला गया है। बैंक निफ्टी भी करीब 2000 प्वाइंट टूटकर पिछले साल अप्रैल के बाद पहली बार 200 DMA के नीचे आ गया है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी करीब 3% टूटे हैं।
