Get App

Market Trends: बीजेपी की जीत से बाजार को मिलेगा सपोर्ट, टॉप इंडस्ट्रियल हाउसेज से जुड़े शेयरों पर रहे नजर

Market Trends: अनु जैन का कहना है कि अगर बीजेपी जीत जाती है और निफ्टी 24,500 के ऊपर जाकर टिके रहने में कामयाब रहता है तो बाजार में एक बड़ा ब्रेकआउट देखने को मिलेगा। पिछले एक महीने से निफ्टी रेंज बाउंड रहा है। लेकिन अब स्माल कैप ब्रेकआउट दे रहा है। यह इस बात का संकेत है कि अब रिटेल निवेश काफी एक्टिव हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड May 04, 2026 पर 2:45 PM
Market Trends: बीजेपी की जीत से बाजार को मिलेगा सपोर्ट, टॉप इंडस्ट्रियल हाउसेज से जुड़े शेयरों पर रहे नजर
Market View : अपने पसंदीदा शेयर बताते हुए अनु जैन ने कहा कि पावर और पावर एंसिलरी शेयर अच्छे लग रहे हैं। पावर ग्रिड काफी अच्छा लग रहा है। फार्मा शेयर भी अच्छे लग रहे हैं

Market Trends : कच्चे तेल में नरमी और राज्यों के चुनाव में BJP की अच्छी बढ़त से बाजार में तेजी कायम हालांकि ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली दिखी है। अभी निफ्टी ऊपरी स्तरों से 150 अंकों से ज्यादा फिसलकर 24100 के करीब दिख रहा है। बैंक निफ्टी में भी ऊपर से दबाव बना है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में रफ्तार कायम है। निफ्टी के लिए 24,500 एक बड़ा रेजिस्टेंस बना हुआ है। बैंक निफ्टी में भी 55,500 के आसपास रेजिस्टेंस है। ऐसे में मार्केट ट्रेंडस और कमाई की थीम पर चर्चा करते हुए 360 One की प्रेसिडेंट अनु जैन ने कहा कि बाजार में इस समय कुछ अहम फैक्टर काम कर रहे हैं। ये हैं ग्लोबल संकेत, एआई और क्रूड। दुर्भाग्य से हम दोनों तरफ से मार खा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अगर ईरान को लेकर कोई अच्छी खबर आती है और तेल की कीमतों में गिरावट आती है तो हमारे बाजारों के लिए अच्छा होगा। जहां तक कि एआई के सवाल है उसमें तो जो है और जैसा है,वैसा ही रहेगा। कोरिया मार्केट्स और ताइवान को छोड़ के कोई भी एशियन मार्केट्स कुछ खास करता नहीं दिखा है। चाइना के बाजार की भी कमोबेस यही स्थिति है।

अनु जैन का कहना है कि अगर बीजेपी जीत जाती है और निफ्टी 24,500 के ऊपर जाकर टिके रहने में कामयाब रहता है तो बाजार में एक बड़ा ब्रेकआउट देखने को मिलेगा। पिछले एक महीने से निफ्टी रेंज बाउंड रहा है। लेकिन अब स्माल कैप ब्रेकआउट दे रहा है। यह इस बात का संकेत है कि अब रिटेल निवेश काफी एक्टिव हैं। लेकिन इंस्टीट्यूशनल बाइंग में कहीं ना कहीं एक ठहराव सा है।

इसके अलावा अगर टेक्निकल ब्रेकआउट्स या टेक्निकल बिल्ड अप्स कि बात करें तो लार्सन एंड ट्यूब्रो में बहुत स्ट्रांग बिल्ड अप है। अदाणी ग्रुप के शेयरों में भी बहुत स्ट्रांग बिल्ड अप है। वेल्सपन ग्रुप के शेयरों और JSW ग्रुप के शेयरों में भी मजबूत बिल्ड अप देखने को मिला है। पावर स्टॉक्स भी काफी अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं। इसका संकेत यह है कि पूरा बाजार जानता है कि जिस तरीके से आईटी खपत से जुड़ा एफएमसीजी कर रहा है उसको देखते हुए बाजार का फोकस कहां होना चाहिए। अगर बीजेपी की जीत से बाजार को सपोर्ट मिलता है तो टॉप इंडस्ट्रियल हाउसेज को फायदा मिलेगा। ऐसे में टॉप इंडस्ट्रियल हाउसेज से जुड़े शेयरों में एक फ्रेश ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें