Top 4 Intraday Stocks: आज ट्रंप के जवाबी टैरिफ से पहले बाजार में तेज वोलैटिलिटी देखने को मिल रही है। ऊपरी स्तरों से निफ्टी करीब 50 प्वाइंट नीचे आया। निफ्टी बैंक भी आज के हाई से करीब 200 प्वाइंट लुढ़क गया। मिडकैप शेयरों में भी दबाव नजर आया। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए प्रशांत सांवत ने अल्ट्राटेक सीमेंट पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने एबीबी इंडिया पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए मारुति सुजुकी पर दांव लगाया। जबकि सिद्धार्थ खेमका ने इंडियन होटल्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Ultratech Cement
Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने Ultratech Cement के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 11200 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 206 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 300/325 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 135 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने ABB India में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि ABB India में 5285 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 5100 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 5345 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Maruti Suzuki
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने Maruti Suzuki पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Maruti Suzuki में 11688 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 11900 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 11600 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः - Indian Hotels
Motilal Oswal के सिद्धार्थ खेमका ने मिडकैप सेगमेंट से Indian Hotels का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Indian Hotels के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 823 स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 960 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)