Get App

ट्रंप के जवाबी टैरिफ से पहले बाजार पर दबाव, फिर भी एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में लगाया दांव

Ultratech Cement के स्टॉक में Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 11200 के स्ट्राइक वाली पुट 206 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 300/325 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 135 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Apr 02, 2025 पर 11:10 AM
ट्रंप के जवाबी टैरिफ से पहले बाजार पर दबाव, फिर भी एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स में लगाया दांव
Indian Hotels पर Motilal Oswal के सिद्धार्थ खेमका ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 823 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: आज ट्रंप के जवाबी टैरिफ से पहले बाजार में तेज वोलैटिलिटी देखने को मिल रही है। ऊपरी स्तरों से निफ्टी करीब 50 प्वाइंट नीचे आया। निफ्टी बैंक भी आज के हाई से करीब 200 प्वाइंट लुढ़क गया। मिडकैप शेयरों में भी दबाव नजर आया। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए प्रशांत सांवत ने अल्ट्राटेक सीमेंट पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने एबीबी इंडिया पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा प्रकाश गाबा ने चार्ट के चमत्कार के लिए मारुति सुजुकी पर दांव लगाया। जबकि सिद्धार्थ खेमका ने इंडियन होटल्स पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Ultratech Cement

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने Ultratech Cement के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 11200 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 206 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 300/325 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 135 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः ABB India Future

Tradebulls के सच्चितानंद उत्तेकर ने ABB India में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि ABB India में 5285 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 5100 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 5345 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें