Market View : हमें ऐसा लग रहा था कि निफ्टी जल्द ही 200 डीएमए का लेवल पार करने के कगार पर और बैंक निफ्टी के लिए 59,000 का रास्ता खुल सकता है। लेकिन यूएस प्रेसीडेंट ट्रंप के बयानों ने फिर से मार्केट का रुख मोड़ दिया। ऐसे में बाजार की आगे की चाल कैसी रह सकती है, इस पर बात करते हुए जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज (JM Financial Services) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और हेड ऑफ रिसर्च राहुल शर्मा ने कहा कि बाजार एक रेंज में फंसा हुआ है। इससे निकलने में इससे दिक्कत तो होगी। 24500 का लेवल निफ्टी के लिए मजबूत दीवार बन गया है। इसके नीचे 23800 के आसपास मल्टीपल सपोर्ट्स थे। अब यह सपोर्ट ऊपर की तरफ 24000-24200 की तरफ शिफ्ट हो गया है।
बाजार इस रेंज के बीच ही फंसा हुआ है। मार्केट में रिजल्ट्स को लेकर जो डर था, अब वह भी अच्छे नतीजों के चलते खत्म हो गया है। ऐसे में देर-सबेर निफ्टी साफ दिशा पकड़ेगा। हमें लगता है कि अगले हफ्ते होने वाली मंथली एक्सपायरी के आसपास ही निफ्टी में हमें ब्रेक आउट देखने को मिल सकता है। हालांकि यह ब्रेक आउट ऊपर की तरफ होगा या नीचे की तरफ इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता
लेकिन जिस हिसाब से मार्केट का अंडरटोन है (खास करके मिड कैप्स और स्माल कैप्स का) उसको देखते हुए लगता है कि अभी भी वहां पर स्ट्रेंथ बरकरार है। इसको देखकर ऐसा लग रहा है कि ऊपर का ब्रेकआउट आने की ज्यादा संभावना है। हालांकि, जियोपॉलिटिकल मामलों,इनसे जुड़े न्यूज़ फ्लो और आने वाले डेटा के चलते थोड़ प्लस माइनस होता रहेगा। लेकिन जब तक मिड कैप, स्माल कैप और खास करके मिड सेलेक्ट इंडेक्स में बड़ी मंदी नहीं आती बाजार में गिरावट पर खरीदारी का ट्रेंड रहेगा। ऐसे में निफ्टी में ऊपर का ब्रेकआउट आने की पूरी की पूरी संभावना है।
जहां तक बैंकों का सवाल है बैंक निफ्टी में भी इसी तरह का सेटअप ही है। कल के सेशन में पीएसयू बैंक्स के अंदर एक चमक देखने को मिली। PSU Bank इंडेक्स का ट्रेंड अच्छा होता हुआ दिख रहा है। PSU बैंक में मोमेंटम वापस आता हुआ दिख सकता है। हालांकि, यह स्टॉक स्पेसिफिक मार्केट है। ऐसे में कम शब्दों में कहें तो जब तक इंडेक्स में बड़ा ब्रेकआउट ना आए तब तक आप स्टॉक्स पर फोकस करिए।
अपने आज के दो हाई कन्विक्शन पिक पर बात करते हुए राहुल शर्मा ने कहा कि सुजलॉन एनर्जी में बहुत ही इंटरेस्टिंग डाटा बिल्ड अप हुआ है। यहां पर तीन डाटा हैं जो बहुत ही अहम हैं। सबसे पहले तो सुजलॉन फ्यूचर्स का जो ओपन इंटरेस्ट है वह 5 साल के हाईएस्ट लेवल पर है। दूसरा डिलीवरी क्वांटिटी फ्राइडे को तकरीबन 250% ऊपर थी,और तीसरा 60 के जो कॉल ऑप्शंस है उसमें सबसे ज्यादा ओआई बिल्ड अप है। सारे स्ट्राइक प्राइसेस में जुलाई एक्सपायरी के आंकड़े बता रहे हैं कि यहां पर स्टॉक में संस्थागत निवेशकों ने अच्छी खरीदारी की है।
टेक्निकल नजरिए से देखें तो स्टॉक में फ्राइडे के सेशन में एक रिवर्सल का कैंडल जरूर बना है। इस रिवर्सल में यह शेयर शॉर्ट टर्म में 60 रुपए का टारगेट हासिल करता दिख सकता है। ये टारगेट लंबे समय में और बड़े हो सकते हैं। इस स्टॉक में 50 रुपए पर स्टॉप लॉस लगाकर पोजीशनल बाइंग की जा सकती है। यह स्टॉक अगले 10 सेशन में 60 रुपए तक जाता दिख सकता है।
राहुल शर्मा की दूसरी पसंद है बीपीसीएल। उनका कहना है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनीज एक अच्छा बेस फॉर्मेशन हुआ है। बीपीसीएल का सेटअप सबसे ज्यादा प्रॉमिसिंग है, जो टॉप थ्री ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में से एक है। 320 रुपए के आसपास इस शेयर में आज फॉलो अप बाइंग भी देखने को मिली है। इस स्टॉक में 350 रुपए के लक्ष्य के लिए, 310 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी की जा सकती है। शॉर्ट टर्म के लिए सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनी का आउटलुक पॉजिटिव है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।