Market view : अगर निफ्टी-बैंक निफ्टी एक साथ 24223-58078 पार करें तो ब्रेकआउट संभव, आज इन दो शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई

Market View : सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 24089-24123 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 24173-24191/24223 पर है। इसके लिए पहला बेस 23813-23860 पर और बड़ा बेस 23724-23757 पर है। बड़ी तेजी के बाद निफ्टी कंसोलिडेशन मोड में है

अपडेटेड Jun 22, 2026 पर 10:04 AM
Bank Nifty View : वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 57891-58078 पर और बड़ा रजिस्टेंस 58376-58538/58676 पर है। इसके लिए पहला बेस 57020-57213 पर और बड़ा बेस 56610-56767 पर है

Market View: स्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच पहले दौर की बातचीत कामयाब रही है। ज्वाइंट स्टेटमेंट के मुताबिक पॉजिटिव माहौल मेंबातचीत हुई। ईरान कच्चे तेल का एक्सपोर्टकर पाएगा। हॉर्मुज से ब्लॉकेड हटा लिया गया है। ईरान के फ्रोजेन असेट्स भी रिलीज होंगे। ग्लोबल बाजारों सेअच्छे संकेत हैं। गिफ्ट निफ्टी में करीब 100 प्वाइंट की बढ़त है। FIIs की कैश में 4800 करोड़ की खरीदारी देखने को मिली है। हालांकि वायदा में थोड़ी बिकवाली रही है। एशियाई बाजारों में भी रौनक है। डाओ फ्यूचर्स में भी हल्की बढ़त है। वहीं शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बंद थे। ऐसे में आइए देखते हैं कि बाजार में आज क्या हो ट्रेंडिंग रणनीति।

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 24089-24123 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 24173-24191/24223 पर है। इसके लिए पहला बेस 23813-23860 पर और बड़ा बेस 23724-23757 पर है। बड़ी तेजी के बाद निफ्टी कंसोलिडेशन मोड में है। फिलहाल बाजार 24000 के आसपास अटका है। FIIs कैश में खरीदार हैं, लेकिन F&O में अब भी शॉर्ट है। FIIs का नेट शॉर्ट बढ़कर 2.26 लाख के करीब रहा है। इजराइल के स्ट्राइक के बाद होर्मुज फिर बंद हो गया है। अब बाजार की नजर कच्चे तेल की चाल पर रहेगी। 24000 पर पुट-कॉल का सबसे ज्यादा जमावड़ा है। मार्केट इस लेवल से दूर नहीं जाना चाहता है। 24100-24200-24300 पर कॉल राइटर्स एक्टिव हैं। 23900-23800 पर पुट राइटर्स की मजबूत पकड़ है। निफ्टी इसी टाइट जोन के बीच रह सकता है। ऑप्शन राइटर्स के लिए 24000 परफेक्ट पिच बना है।


24000 पर कॉल और पुट राइटर्स की मजबूत पकड़ है। डायरेक्शनल ट्रेड के लिए बेस-1/2 की ओर गिरावट में खरीदना बेहतर रहेगा। निचले स्तरों पर 23724 के ऊपर शॉर्टिंग से बचें। ऊपर की तरफ 24089, फिर 24123 और आखिरी में रजिस्टेंस-2 संभव है। मौजूदा सेटअप के मुताबिक में रजिस्टेंस-2 के पास लॉन्ग से निकलें। रेंज ब्रेकआउट तभी संभव है जब बैंक निफ्टी 58078 के ऊपर निकलेगा। अगर निफ्टी/बैंक निफ्टी एक साथ 24223/58078 पार करें तो ब्रेकआउट संभव है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 57891-58078 पर और बड़ा रजिस्टेंस 58376-58538/58676 पर है। इसके लिए पहला बेस 57020-57213 पर और बड़ा बेस 56610-56767 पर है। बैंक निफ्टी अब भी मजबूत है। लेकिन 58000 पर अटका है। यहां बड़ा रजिस्टेंस और कॉल राइटर्स का जोन है। 58000 पर भारी कॉल है,58078 के ऊपर ही ब्रेकआउट संभव है। बेहतर रिस्क-रिवॉर्ड सिर्फ बेस-1/2 पर है। जब तक बेस-1/2 है, क्रूड नॉर्मल है तो बेस-1/2 पर गिरावट में खरदारी की राय होगी। 56610-56478 के नीचे ही कमजोरी बढ़ेगी। 58078 के ऊपर ही ब्रेकआउट की उम्मीद है। 58078 के ऊपर क्रूड का सपोर्ट मिला तो पहले 58676 मिलेगा।

Trading Plan: क्या प्रॉफिट बुकिंग और कंसोलिडेशन के बाद निफ्टी और बैंक निफ्टी में फिर आएगी तेजी?

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं manasjaiswal.com के मानस जायसवाल। इनकी आज APOLLO HOSPITAL में 8415 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 8625 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, OFSS में भी इनकी 9500 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 9950 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।