Get App

Market View : निफ्टी-बैंक निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति करेगी काम, इन दो शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई

Market View : manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि बाजार का ओवरऑल ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव है। हालांकि निफ्टी में हाई लेवल पर थोड़ी प्रॉफिट बुकिंग जरूर देखने को मिली है। लेकिन नेक्स्ट अपमूव में निफ्टी 25,800 के लेवल्स को टेस्ट कर सकता है। अगर आज हमें निफ्टी कल की क्लोजिंग के आसपास मिले तो फिर खरीदारी करने की कोशिश करनी चाहिए

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 18, 2026 पर 11:57 AM
Market View : निफ्टी-बैंक निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति करेगी काम, इन दो शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई
Market View:मानस जायसवाल का मानना है कि आने वाले समय में भी आपको बैंक निफ्टी में आउट परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा और यहां पर भी खरीदारी करने की ही राय रहेगी। इसमें कभी भी कोई डिप मिले तो 61500 के स्टॉप लॉस से खरीदारी करें

Market View : 18 नवंबर को भारतीय बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स 397.87 अंक या 0.48 प्रतिशत गिरकर 82,134.32 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 139.90 अंक या 0.55 प्रतिशत गिरकर 25,247.50 पर पहुंच गया है। चांदी में आई गिरावट के चलते हिंदुस्तान जिंक 3% से ज्यादा फिसला है। साथ ही मणप्पुरम और मुथूट भी चार परसेंट से ज्यादा फिसले हैं। टाटा स्टील और NMDC भी कमजोर दिख रहे हैं। अशोक लेलैंड में दो फीसदी की गिरावट है। फार्मा को छोड़ आज ज्यादातर सेक्टरों में दबाव के साथ कारोबार हो रहा है। मजबूत डॉलर इंडेक्स से मेटल में सबसे ज्यादा बिकवाली आई है। FMCG, IT, ऑटो में भी गिरावट के साथ ट्रेड हो रहा है।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

ऐसे में मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि बाजार का ओवरऑल ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव है। हालांकि निफ्टी में हाई लेवल पर थोड़ी प्रॉफिट बुकिंग जरूर देखने को मिली है। लेकिन नेक्स्ट अपमूव में निफ्टी 25,800 के लेवल्स को टेस्ट कर सकता है। अगर आज हमें निफ्टी कल की क्लोजिंग के आसपास मिले तो फिर खरीदारी करने की कोशिश करनी चाहिए। जब तक निफ्टी 25175 के ऊपर ट्रेड करता रहेगा तब तक ट्रेंड पॉजिटिव बना रहेगा। ऐसे जब तक निफ्टी 25175 के ऊपर ट्रेड करे हर गिरावट पर खरीदारी करें। 25175 का स्टॉप लॉस लगा लें। निफ्टी में 25800 के टारगेट सेट करके चलना है।

बैंक निफ्टी व्यू

सब समाचार

+ और भी पढ़ें