Market View : बाजार में तेजी का ट्रेंड बरकरार है। जब तक निफ्टी 10 और 20 DEMA के ऊपर है,ट्रेंड पॉजिटिव है। निफ्टी का 10 DEMA 23,100 पर और 20 DEMA 23,800 पर है। बैंक निफ्टी ने शानदार तरीके से 200 DMA को बचाया है। बैंक निफ्टी का 200 DMA 57,100 पर और 10 DEMA 57,600 पर है। FIIs की कैश बिकवाली अब काफी कम हो चुकी है। और अब नतीजों का मौसम बाजार के लिए बड़ा संकेत होगा। आज और कल एक्सपायरी फैक्टर हावी हो सकता है। उसके बाद ऑटो बिक्री और बैंकों के Q1 अपडेट्स आएंगे। बाजार में फिलहाल 'Buy On Dips' की रणनीति काम कर रही है। ये सारी बातें सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने बाजार की चाल पर अपनी राय साझा करते हुए कही हैं।
अनुज सिंघल का कहना है कि ब्रेंट क्रूड $72-73 प्रति बैरल के आसपास ही बना हुआ है। US और ईरान के बीच वीकेंड पर गोलीबारी हुई। US ने ईरान के Qeshm द्वीप और दो शहरों पर हमला किया। ईरान ने बहरीन और कुवैत में US सेना पर जवाबी हमले किए। Axios के मुताबित सीनियर US अधिकारी के बयान में कहा गया है कि अमेरिकी सेना ने सभी कायनेटिक (kinetic) हमले रोकने का फैसला किया है जिससे जहाज अब स्वतंत्र रूप से आ-जा सकते हैं।
इस बीच US-ईरान वार्ता जारी है। दोनों पक्ष मंगलवार को कतर की राजधानी में डिप्लोमैटिक बातचीत करेंगे। ट्रंप ने पहले'मिलिट्री रूप से काम पूरा करने'की धमकी दी थी
आज NSE की मंथली एक्सपायरी से पहले D-1 दिन है। आज HDFC बैंक और कोटक बैंक पर नजर रहेगी। HDFC बैंक को लीगल रिव्यू में बड़ी राहत मिली है। स्वतंत्र कानूनी जांच में पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के आरोपों का कोई सबूत नहीं मिला है। दुबई मामले में भी आपत्ति का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। बार-बार बुलाने पर भी अतनु चक्रवर्ती जांच में शामिल नहीं हुए। अतनु चक्रवर्ती ने जांच पर ही सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बैंक ने जांच का दायरा और कानूनी आधार कभी शेयर नहीं किए।
कोटक बैंक मैनेजमेंट होगा बड़ा बदलाव
अशोक वासवानी कोटक बैंक के MD & CEO का पद छोड़ेंगे। बोर्ड ने नए MD & CEO की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस साल 31 दिसंबर को अशोक वासवानी का कार्यकाल पूरा हो रहा है। अशोक वासवानी के जाने को बाजार शायद पॉजिटिव ले।
भारत के बाजारों ने आखिरकार आउटपरफॉर्म करना शुरू कर दिया है। पिछले हफ्ते निफ्टी फ्लैट रहा (40 अंक चढ़ा) जबकि कई एशियन मार्केट्स में भारी गिरावट आई। पिछले हफ्ते Hang Seng 5 फीसदी, Taiwan 4 फीसदी और कोस्पी 7 फीसदी गिरा।
पिछले कुछ दिनों में 2 बार लगा कि ट्रेंड टूट गया है। मगर दोनों बार बाजार ने जोरदार रिकवरी दिखाई। बस एक दिक्कत ये है कि इस बार मार्केट ब्रेड्थ खराब है। पिछले कुछ दिनों से मिडकैप और स्मॉलकैप नहीं चल रहे। पिछले कुछ दिनों से Adv/Dec भी बिगड़ रहा है। गुरुवार को भी Adv/Dec 1:2 के करीब था। मगर अभी भी ट्रेंड रिवर्सल के कोई संकेत नहीं हैं। इंडिया VIX जब तक 14.5 के नीचे है, कोई दिक्कत नहीं है। इंडिया VIX अब प्री-वार लेवल्स पर आ चुका है। कच्चा तेल भी प्री-वार लेवल्स पर आ चुका है। मगर बाजार भी वार लो से अब अच्छा चल चुका है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 15-20% से ज्यादा चल चुके हैं। ऐसे में थोड़ा हायर लेवल पर कंसोलिडेशन हो सकता है।
आज और कल इंडेक्स में थोड़ा सावधानी बरतें। एक्सपायरी की वजह से दोनों तरफ तेज मूव्स आ सकते हैं। 1 जुलाई से बाजार के लिए काफी अहम डाटा आएंगे। सबसे पहले ऑटो सेल्स के आंकड़ें आएंगे और यह बड़ा टेस्ट होगा। युद्ध खत्म होने के बाद ऑटो शेयरों में बड़ी रैली हुई है। इसके बाद बैंकों के तिमाही अपडेट्स आएंगे और उसके बाद नतीजों का मौसम शुरू होगा। इस बार का नतीजों का मौसम थोड़ा अलग है। पिछले 3 महीनों में से 2.5 महीने क्रूड कीमतें $90-110 के रेंड में रही हैं। ऐसे में कई कंपनियों के मार्जिन पर तगड़ा हिट आएगा। मगर उनकी कमेंट्री पर नजर रखें। अगर टॉपलाइन ग्रोथ मजबूत है तो बाजार मार्जिन के नुकसान को माफ करेगा। जहां मार्जिन नहीं घटा है,वहां री-रेटिंग भी हो सकती है।
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 23,900-23,950 (ऑप्शंस जोन) पर है। बड़ा सपोर्ट 23,750-23,850 (20 DEMA जोन) पर है। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 23,900-23,950 है। स्टॉप-लॉस 23,800 पर रखें। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 24,100-24,150 पर और बड़ा रजिस्टेस 24,200-24,250 पर है। अगर निफ्टी में 24,200-24,250 रिजेक्ट हो तो SL 24,300 पर रहेगा।
बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी
बैंक निफ्टी में 57,500 का सख्त SL रखें। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 57,800-58,000। SL 57,500 होगा। 58,500 पर रजिस्टेंस और 59,000 पर बड़ा रजिस्टेंस है। बैंक निफ्टी में अब एक बड़ा फैक्टर है प्राइवेट बैंक। सभी प्राइवेट बैंकों ने चलना शुरू किया है। ICICI बैंक लीडर है और कोटक और HDFC बैंक पर नजर होगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।