Get App

Market View : आज और कल इंडेक्स में बरतें थोड़ी सावधानी, एक्सपायरी की वजह से आ सकते हैं दोनों तरफ के तेज मूव्स

Market View :अनुज सिंघल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में 2 बार लगा कि ट्रेंड टूट गया है। मगर दोनों बार बाजार ने जोरदार रिकवरी दिखाई। बस एक दिक्कत ये है कि इस बार मार्केट ब्रेड्थ खराब है। पिछले कुछ दिनों से मिडकैप और स्मॉलकैप नहीं चल रहे। पिछले कुछ दिनों से Adv/Dec भी बिगड़ रहा है। गुरुवार को भी Adv/Dec 1:2 के करीब था। मगर अभी भी ट्रेंड रिवर्सल के कोई संकेत नहीं हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 29, 2026 पर 10:47 AM
Market View : आज और कल इंडेक्स में बरतें थोड़ी सावधानी, एक्सपायरी की वजह से आ सकते हैं दोनों तरफ के तेज मूव्स
Market View : अनुज सिंघल का कहना है कि बैंक निफ्टी में 57,500 का सख्त SL रखें। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 57,800-58,000। SL 57,500 होगा

Market View : बाजार में तेजी का ट्रेंड बरकरार है। जब तक निफ्टी 10 और 20 DEMA के ऊपर है,ट्रेंड पॉजिटिव है। निफ्टी का 10 DEMA 23,100 पर और 20 DEMA 23,800 पर है। बैंक निफ्टी ने शानदार तरीके से 200 DMA को बचाया है। बैंक निफ्टी का 200 DMA 57,100 पर और 10 DEMA 57,600 पर है। FIIs की कैश बिकवाली अब काफी कम हो चुकी है। और अब नतीजों का मौसम बाजार के लिए बड़ा संकेत होगा। आज और कल एक्सपायरी फैक्टर हावी हो सकता है। उसके बाद ऑटो बिक्री और बैंकों के Q1 अपडेट्स आएंगे। बाजार में फिलहाल 'Buy On Dips' की रणनीति काम कर रही है। ये सारी बातें सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने बाजार की चाल पर अपनी राय साझा करते हुए कही हैं।

बाजार: आज के संकेत

अनुज सिंघल का कहना है कि ब्रेंट क्रूड $72-73 प्रति बैरल के आसपास ही बना हुआ है। US और ईरान के बीच वीकेंड पर गोलीबारी हुई। US ने ईरान के Qeshm द्वीप और दो शहरों पर हमला किया। ईरान ने बहरीन और कुवैत में US सेना पर जवाबी हमले किए। Axios के मुताबित सीनियर US अधिकारी के बयान में कहा गया है कि अमेरिकी सेना ने सभी कायनेटिक (kinetic) हमले रोकने का फैसला किया है जिससे जहाज अब स्वतंत्र रूप से आ-जा सकते हैं।

इस बीच US-ईरान वार्ता जारी है। दोनों पक्ष मंगलवार को कतर की राजधानी में डिप्लोमैटिक बातचीत करेंगे। ट्रंप ने पहले'मिलिट्री रूप से काम पूरा करने'की धमकी दी थी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें