Market view : अमेरिका और ईरान में बातचीत को लेकर सस्पेंस के बीच कल बाजार में बुल्स जोश में नजर आए। सेंसेक्स,निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप के अलावा बैंकिंग शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब 1.4% बढ़त के साथ बंद हुआ था। निफ्टी 212 प्वाइंट चढ़कर 24,577 पर और सेंसेक्स 753 प्वाइंट चढ़कर 79,273 पर बंद हुआ था। बैंक निफ्टी 789 प्वाइंट चढ़कर 57,371 पर बंद हुआ था। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी दिखी थी। निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब 1.4% बढ़त पर बंद हुआ था। लेकिन अब सवाल ये है कि क्या ये तेजी आज भी जारी रह सकती है और आज बाजार में किन सेक्टर्स और शेयरों में कमाई का बढ़िया मौका है? इन सवालों का जवाब देने के लिए हमारे साथ हैं www.sethamit.com के अमित सेठ।
