Market View : कल 15 सितंबर को खराब ग्लोबल संकेतों के कारण बाजार का मूड बिगड़ गया। निफ्टी-सेंसेक्स बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली। IT को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली रही। कारोबार के अंत में निफ्टी 280 प्वाइंट गिरकर 23,119 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 778 प्वाइंट गिरकर 74,004 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 812 प्वाइंट गिरकर 55,795 पर बंद हुआ। मिडकैप 1319 प्वाइंट गिरकर 60,878 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में बिकवाली रही।
आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल?
मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि निफ्टी ने एक बहुत ही अहम सपोर्ट ब्रेक किया है जो 23,250 के आसपास था। कल हमें उसके नीचे की क्लोजिंग देखने को मिली है। अब ये मान के चला जा सकता है कि शायद गिरावट बढ़ेगी। अब हमें 22,800 तक के लेवल्स भी देखने को मिल सकते हैं। बाजार में स्ट्रेंथ तभी आएगी जब निफ्टी 10 डे मूविंग एवरेज के ऊपर क्लोज होगा जो कि 23,600 पर स्थित है। ऐसे में अगर आपको खरीदारी करनी है तो 23,600 के ऊपर ही करनी है। उससे पहले कोई भी रिकवरी देखने को मिलती है तो इसमें उछाल पर बिकवाली की ही सलाह होगी। निफ्टी में हमें नीचे की तरफ 22,800 तक के लेवल्स देखने को मिल सकते हैं।
बैंक निफ्टी में भी ट्रेंड नेगेटिव है। अब अगर यह 55,700 के नीचे फिसला तो शायद आपको 55,000 के लेवल्स भी नजर आ सकते। यहां पर खरीदारी तब तक ना करें जब तक बैंक निफ्टी 57,000 के नीचे बना हुआ है।
मानस जायसवाल की टॉप पिक्स
अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए मानस जायसवाल ने कहा कि आज के लिए एक बाय रिकमेंडेशन है और एक सेल रेमेंडेशन है। कोलगेट पॉमोलिव (COLPAL) में खरीदारी करनी है। इसमें कुछ रिवर्सल देखने को मिला। कल स्टॉक ने अपने 10 डे मूविंग एवरेज को रिगेन किया है। इस स्टॉक में 1809 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 1870 रुपए तक के टारगेट्स के लिए खरीदारी की सलाह होगी।
TVS Motors में सेल रिकमेंडेशन है। इस शेयर में करीब 5-6 दिनों से कंसोलीडेश देखने को मिल रहा था। स्टॉक 50 डे मूविंग एवरेज पर सपोर्ट ले रहा था। लेकिन कल 50 डे मूविंग एवरेज के नीचे की क्लोजिंग देखने को मिली। ऐसे में यहां पर थोड़ी गिरावट और देखने को मिल सकती है। TVS Motors में 4110 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 3925 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह होगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।