Get App

Market View : निफ्टी-बैंक निफ्टी में अभी और गिरावट मुमकिन, इंट्राडे में इन दो शेयरों में बन सकता है पैसा

Market View : मानस जायसवाल ने कहा कि निफ्टी ने एक बहुत ही अहम सपोर्ट ब्रेक किया है जो 23,250 के आसपास था। कल हमें उसके नीचे की क्लोजिंग देखने को मिली है। अब ये मान के चला जा सकता है कि शायद गिरावट बढ़ेगी। अब हमें 22,800 तक के लेवल्स भी देखने को मिल सकते हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 16, 2026 पर 7:18 AM
Market View : निफ्टी-बैंक निफ्टी में अभी और गिरावट मुमकिन, इंट्राडे में इन दो शेयरों में बन सकता है पैसा
Top Picks : अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए मानस जायसवाल ने कहा कि आज के लिए एक बाय रिकमेंडेशन है और एक सेल रेमेंडेशन है

Market View : कल 15 सितंबर को खराब ग्लोबल संकेतों के कारण बाजार का मूड बिगड़ गया। निफ्टी-सेंसेक्स बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली। IT को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली रही। कारोबार के अंत में निफ्टी 280 प्वाइंट गिरकर 23,119 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 778 प्वाइंट गिरकर 74,004 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 812 प्वाइंट गिरकर 55,795 पर बंद हुआ। मिडकैप 1319 प्वाइंट गिरकर 60,878 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में बिकवाली रही।

आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल?

निफ्टी पर राय

मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि निफ्टी ने एक बहुत ही अहम सपोर्ट ब्रेक किया है जो 23,250 के आसपास था। कल हमें उसके नीचे की क्लोजिंग देखने को मिली है। अब ये मान के चला जा सकता है कि शायद गिरावट बढ़ेगी। अब हमें 22,800 तक के लेवल्स भी देखने को मिल सकते हैं। बाजार में स्ट्रेंथ तभी आएगी जब निफ्टी 10 डे मूविंग एवरेज के ऊपर क्लोज होगा जो कि 23,600 पर स्थित है। ऐसे में अगर आपको खरीदारी करनी है तो 23,600 के ऊपर ही करनी है। उससे पहले कोई भी रिकवरी देखने को मिलती है तो इसमें उछाल पर बिकवाली की ही सलाह होगी। निफ्टी में हमें नीचे की तरफ 22,800 तक के लेवल्स देखने को मिल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें