Market View : भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत हैं। गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। FIIs की कैश में हल्की खरीदारी देखने को मिली है। लेकिन वायदा में बिकवाली रही है। एशिया में KOSPI में कल की तेज गिरावट के बाद आज रिकवरी का मूड दिख रहा है। वहीं अमेरिका में डाओ जोंस में भी निचले स्तरों से 350 प्वाइंट की रिकवरी दिखी। लेकिन चिप शेयरों में बिकवाली जारी है, जिससे नैस्डैक कल भी 2 फीसदी से ज्यादा फिसला।
हॉर्मुज खुलने और सप्लाई चेन के सुधरने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है। ब्रेंट क्रूड 76 डॉलर के करीब दिख रहा है। उधर फेड के ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका और डॉलर इंडेक्स के 101 के ऊपर टिकने से सोना और चांदी भी फिसले हैं। गोल्ड में 1.5 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, सिल्वर 5 फीसदी फिसलकर 6 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। दूसरे मेटल्स पर भी दबाव है। एल्युमिनियम का भाव 3 फीसदी गिरा है।
दो हफ्ते की देरी के बाद आखिरकार मॉनसून मुंबई पहुंच गया है। यहां पिछले 24 घंटे में जमकर बारिश हुई है। उधर कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि देश के 315 जिलों में इस साल कम बारिश होगी। उन्होंने खरीफ की फसलों पर इसके असर की चेतावनी दी है। ऐसे में सवाल ये है कि आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और कहां हो सकती है कमाई?
बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23969-24041 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24109-24147 पर है। इसके लिए पहला बेस 23709-23755 पर और बड़ा बेस 23564/23603-23661 पर है। कल एक्सपायरी जोन में टिकने के बाद ग्लोबल मार्केट ने मूड बिगाड़ा। पहले ही चेतावनी दी थी कि इंडेक्स एवरेज लेवल्स से काफी ऊपर है। ऐसे में प्रॉफिट बुकिंग और रिट्रेसमेंट तय था। निफ्टी 23969 के नीचे फिसला तो बेस-2 का रास्ता खुलेगा।
कल की भारी गिरावट के पीछे कैश की बिकवाली नहीं थी। लेकिन इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स में बिकवाली रही। 24000-24100-24200 पर कॉल राइटर्स की मजबूत पकड़ है। 24147 पर 100 DEMA और रजिस्टेंस-1/2 बड़ी बाधा है। नीचे बेस-1 पर 20 DEMA का आखिरी सहारा है। इसके टूटते ही बेस-2 की तरफ दबाव बढ़ेगा। कल का लो और बेस-1 बचा तो रिवर्सल संभव है। फिर बेस-1 और रजिस्टेंस-1 के बीच कंसोलिडेशन संभव है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 57464-57661 पर और बड़ा रजिस्टेंस 57889-58078/58267 पर है। इसके लिए पहला बेस 56789-57010 पर और बड़ा बेस 56241/56433-56588 पर है। जैसा कल कहा था,बाजार में मुनाफावसूली तय थी। कल बैंक निफ्टी अपने एवरेज लेवल काफी ऊपर था। 58000 का कॉल राइटर्स का जोन नहीं टूटा है। बैंक निफ्टी अब 10 DEMA के करीब है। 57000-56800 पर अहम सपोर्ट जोन/10 DEMA है। कच्चा तेल $76 के नीचे PSU बैंकों के लिए बड़ा पॉजिटिव है। लेकिन फिलहाल सेंटीमेंट हावी रहेगा,कल रिलेटिव स्ट्रेंथ नहीं थी।
57000-56800 बचा तो वापसी के मजबूत रिवर्सल संभव है। फिर रजिस्टेंस-1 और रजिस्टेंस-2 की ओर चाल मुमकिन है। बेस-1 टूटा तो पुट राइटर्स और साथ ही 10 DEMA टूटेगा। बेस-1 के नीचे फिसलने पर गिरावट में बेस-2 की आशंका है। यहां पर बैंक निफ्टी के कई अहम एवरेज प्लेस्ड हैं।
चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Prakashgaba.com के प्रकाश गाबा। इनकी Lauras Lab में 1470 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1500 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। OFSS में भी इनकी 9790 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ,10000 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।