Get App

Market View : सुस्ती भरे बाजार में भी करना चाहते हैं अच्छी कमाई तो इन दो शेयरों से न चूके नजर

Market View : बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23969-24041 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24109-24147 पर है। इसके लिए पहला बेस 23709-23755 पर और बड़ा बेस 23564/23603-23661 पर है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 24, 2026 पर 9:53 AM
Market View : सुस्ती भरे बाजार में भी करना चाहते हैं अच्छी कमाई तो इन दो शेयरों से न चूके नजर
Bank Nifty View : वीरेंद्र कुमार ने कहा कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 57464-57661 पर और बड़ा रजिस्टेंस 57889-58078/58267 पर है

Market View : भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत हैं। गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। FIIs की कैश में हल्की खरीदारी देखने को मिली है। लेकिन वायदा में बिकवाली रही है। एशिया में KOSPI में कल की तेज गिरावट के बाद आज रिकवरी का मूड दिख रहा है। वहीं अमेरिका में डाओ जोंस में भी निचले स्तरों से 350 प्वाइंट की रिकवरी दिखी। लेकिन चिप शेयरों में बिकवाली जारी है, जिससे नैस्डैक कल भी 2 फीसदी से ज्यादा फिसला।

हॉर्मुज खुलने और सप्लाई चेन के सुधरने से कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई है। ब्रेंट क्रूड 76 डॉलर के करीब दिख रहा है। उधर फेड के ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका और डॉलर इंडेक्स के 101 के ऊपर टिकने से सोना और चांदी भी फिसले हैं। गोल्ड में 1.5 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, सिल्वर 5 फीसदी फिसलकर 6 महीने के निचले स्तर पर आ गया है। दूसरे मेटल्स पर भी दबाव है। एल्युमिनियम का भाव 3 फीसदी गिरा है।

दो हफ्ते की देरी के बाद आखिरकार मॉनसून मुंबई पहुंच गया है। यहां पिछले 24 घंटे में जमकर बारिश हुई है। उधर कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि देश के 315 जिलों में इस साल कम बारिश होगी। उन्होंने खरीफ की फसलों पर इसके असर की चेतावनी दी है। ऐसे में सवाल ये है कि आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल और कहां हो सकती है कमाई?

निफ्टी पर रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें