Market View : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन कल 21 सितंबर को बाजार बढ़त लेकर बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में रहे। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में दबाव देखने को मिला। फार्मा,रियल्टी और FMCG शेयरों में खरीदारी रही। डिफेंस और तेल-गैस इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए। कैपिटल मार्केट और मेटल शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में निफ्टी 68 प्वाइंट चढ़कर 23,414 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 564 प्वाइंट चढ़कर 74,859 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 112 प्वाइंट चढ़कर 56,471 पर बंद हुआ। मिडकैप 178 प्वाइंट गिरकर 62,013 पर बंद हुआ।
निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में खरीदारी रही। बैंक निफ्टी के 14 में से 8 शेयरों में बिकवाली रही। डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे मजबूत होकर 95.82/$ पर बंद हुआ।
मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए www.sethamit.com के अमित सेठ ने कहा कि अगर हम देखें तो एक सेल ऑफ के बाद पिछले तीन-चार दिनों से थोड़ी बहुत रिकवरी देखने को मिली रही है। निफ़ी काफी ओवरसोल्ड हो गया था। इसमें ओवरसोल्ड लेवल्स से खरीदारी आई है। आरएसआई की बात करें तो यह डेली चार्ट्स 25 पर चला गया जो कभी-कभी ही होता है। अब हम फाइनली एक रिकवरी देख रहे हैं। कल चौथे दिन भी रिकवरी दिखी है। हम अब 10 डेमा को लगभग छू रहे है। इस बात की अच्छी संभावना है कि हम इस इस रिकवरी में 24500-24600 के लेवल को टच कर सकते हैं। उसके बाद हम फिर रीअसेस करेंगे कि मार्केट कहां जा रहा है। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह होगी की अगर इंट्राडे में 23350-23325 की ओर कोई डिप मिले तो 23275-23300 के स्टॉप लॉस के साथ हमें लॉन्ग जाना चाहिए।
अगर निफ्टी बैंक की बात करें तो यहां पर भी हमने एक राउंडिंग पैटर्न देखा। यह 200 डेमा के नीचे है। निफ्टी बैंक अभी 56470 के आसपास ट्रेड कर रहा है। अगर ये 57,000 के ऊपर निकले तो काफी अच्छा रहेगा। हालांकि अभी इसमें बाय ऑन डिप्स की रणनीति की सलाह होगी। इसके लिए स्टॉप लॉस होगा 56100 का।
अपने पसंदीदा शेयर पर बात करते हुए अमित सेठ ने कहा कि उन्हें इटरनल का स्ट्रक्चर काफी अच्छा लग रहा है। अगर इटरनल की बात करें तो कमजोर बाजार में भी इसका स्ट्रक्चर काफी मजबूत बना रहा है। इस शेयर पर बाजार की गिरावट का कोई असर नहीं दिखा है। हाल में 50 डेमा पर जो पुलबैक आया वो भी स्टॉक ने काफी अच्छे से होल्ड किया और वापस एक ट्रेंड रिवर्सल दिख रहा है। कल के सत्र में भी इसमें एक स्ट्रांग मूव देखने को मिला। अब इस स्टॉक में ₹345 तक के टारगेट मुमकिन हैं। स्टॉप लॉस लगभग ₹330 का रखें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।