Shaily Engineering Share Price : सैंडोज को कनाडा में मिली जेनेरिक सेमाग्लूटाइट लॉन्च करने की मंजूरी, 6% भागा शेयर

Shaily Engineering Share Price : सैंडोज को कनाडा में जेनेरिक सेमाग्लूटाइट लॉन्च करने की मंजूरी मिली है। सैंडस के साथ शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स पहले से ही पार्टनरशिप है। शैली इंजीनियरिंग पहले से ही पेन फॉर्मेट्स बनाती है। ऐसे में इसके लिए काफी पॉजिटिव खबर हो सकती है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए 3.67 करोड़ पेन इंजेक्टर्स वॉल्यूम का गाइडेंस दिया है

अपडेटेड Sep 21, 2026 पर 2:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Shaily Engineering share price :कनाडा में कंपनी का पहले से ही बड़ा मार्केट शेयर है। इसके अलावा कंपनी लगातार अपनी क्षमता विस्तार पर फोकस कर रही है। कंपनी का नियर टर्म गाइडेंस प्रति वर्ष 7.5 करोड़ पेन इंजेक्टर्स बनाने का गाइडेंस है

Shaily Engineering Share Price : शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स में आज जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल एनएसई पर यह शेयर 170.20 रुपए यानी 5.40 फीसदी की तेजी के साथ 3321 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका इंट्राडे हाई 3,400 रुपए है। इसका 52 वीक हाई 3,615.20 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 699,637 शेयर के आसपास है। वहीं, इसका मार्केट कैप 15,255 रुपए है। इस स्टॉक में आज ओपनिंग से लेकर अब तक बहुत अच्छी तेजी बनी है।

इस शेयर में आई तेजी की वजह पर नजर डालें तो ग्लोबल फार्मा कंपनी सैंडोज को कनाडा में जेनेरिक सेमाग्लूटाइट के लिए मंजूरी मिल चुकी है। यह ऐसी पहली कंपनियों में एक है जिसको कनाडा में सेमाग्लोटाइट के लिए मंजूरी मिली है। सैंडोज ने कहा है कि वह पेन फॉर्मेट में थ्री स्ट्रेंन डोजेज के साथ अपना ये सेमाग्लूटाइट कनाडा में लॉन्च करेगी। यह शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स के लिए भी एक बहुत बड़ी खबर हो सकती है। क्योंकि इसके लिए उसे बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। क्योंकि सैंडस के साथ शैली इंजीनियरिंग प्लास्टिक्स पहले से ही पार्टनरशिप है। शैली इंजीनियरिंग पहले से ही पेन फॉर्मेट्स बनाती है। ऐसे में इसके लिए काफी पॉजिटिव खबर हो सकती है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए 3.67 करोड़ पेन इंजेक्टर्स वॉल्यूम का गाइडेंस दिया था।

कनाडा में कंपनी का पहले से ही बड़ा मार्केट शेयर है। इसके अलावा कंपनी लगातार अपनी क्षमता विस्तार पर फोकस कर रही है। कंपनी का नियर टर्म गाइडेंस प्रति वर्ष 7.5 करोड़ पेन इंजेक्टर्स बनाने का गाइडेंस है। इस साल के अंत तक ही कंपनी ये हासिल कर सकती है। कंपनी का जो हेल्थ केयर वर्टिकल इसके लिए काफी अहम ट्रिगर है। फिलहाल कंपनी के रेवेन्यू में सेगमेंट का हिस्सा करीब 40% है। पेन इंजेक्टर्स के लिए कंपनी लगातार बड़ी ग्लोबल और इंडियन फार्मा कंपनीज़ के साथ पार्टनरशिप कर रही है।


शैली इंजीनियरिंग पर UBS की राय

इन बातों के ध्यान में रखते हुए शैली इंजीनियरिंग पर UBS का नजरिया भी बुलिश है। UBS में इस स्टॉक पर Buy रेटिंग बनाए रखते हुए 4,500 रुपए का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि सैंडेज (Sandoz) को कनाडा में जेनेरिक सेमाग्लूटाइड लॉन्च करने की मंजूरी मिली है। 3 अलग डोज में पेन के जरिए दवा लॉन्च होगी। पेन यानी दवा लगाने वाला इंजेक्शन डिवाइस। कनाडा के पेन मार्केट में कंपनी की मजबूत पकड़ है। इस नई मंजूरी से कंपनी के कारोबार को फायदा होगा। FY27 गाइडेंस से ज्यादा ग्रोथ की उम्मीद है। UBS को 4 करोड़ पेन की बिक्री की उम्मीद है। वहीं, कंपनी का लक्ष्य 3.6 करोड़ पेन की बिक्री का है। यानी कंपनी की गाइडेंस से 40 लाख ज्यादा पेन बिकने का अनुमान है।

 

OFSS Share Price : कर्ज को लेकर पेरेंट कंपनी ओरेकल कॉर्प की दिक्कतें बढ़ीं, 7% टूटा शेयर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।