Get App

Market View : कल बढ़त लेकर बंद हुआ बाजार, अमित सेठ के जानिए आज कैसी रह सकती है इसकी चाल

Market View :अमित सेठ ने कहा कि अगर हम देखें तो एक सेल ऑफ के बाद पिछले तीन-चार दिनों से थोड़ी बहुत रिकवरी देखने को मिली रही है। निफ़ी काफी ओवरसोल्ड हो गया था। इसमें ओवरसोल्ड लेवल्स से खरीदारी आई है। आरएसआई की बात करें तो यह डेली चार्ट्स 25 पर चला गया जो कभी-कभी ही होता है। अब हम फाइनली एक रिकवरी देख रहे हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Sep 22, 2026 पर 6:24 AM
Market View : कल बढ़त लेकर बंद हुआ बाजार, अमित सेठ के जानिए आज कैसी रह सकती है इसकी चाल
Market View : निफ्टी बैंक पर भी हमने एक राउंडिंग पैटर्न देखा। यह 200 डेमा के नीचे है। निफ्टी बैंक अभी 56470 के आसपास ट्रेड कर रहा है। अगर ये 57,000 के ऊपर निकले तो काफी अच्छा रहेगा

Market View : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन कल 21 सितंबर को बाजार बढ़त लेकर बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में रहे। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में दबाव देखने को मिला। फार्मा,रियल्टी और FMCG शेयरों में खरीदारी रही। डिफेंस और तेल-गैस इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए। कैपिटल मार्केट और मेटल शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में निफ्टी 68 प्वाइंट चढ़कर 23,414 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 564 प्वाइंट चढ़कर 74,859 पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 112 प्वाइंट चढ़कर 56,471 पर बंद हुआ। मिडकैप 178 प्वाइंट गिरकर 62,013 पर बंद हुआ।

निफ्टी के 50 में से 30 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में खरीदारी रही। बैंक निफ्टी के 14 में से 8 शेयरों में बिकवाली रही। डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे मजबूत होकर 95.82/$ पर बंद हुआ।

निफ्टी व्यू

मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए www.sethamit.com के अमित सेठ ने कहा कि अगर हम देखें तो एक सेल ऑफ के बाद पिछले तीन-चार दिनों से थोड़ी बहुत रिकवरी देखने को मिली रही है। निफ़ी काफी ओवरसोल्ड हो गया था। इसमें ओवरसोल्ड लेवल्स से खरीदारी आई है। आरएसआई की बात करें तो यह डेली चार्ट्स 25 पर चला गया जो कभी-कभी ही होता है। अब हम फाइनली एक रिकवरी देख रहे हैं। कल चौथे दिन भी रिकवरी दिखी है। हम अब 10 डेमा को लगभग छू रहे है। इस बात की अच्छी संभावना है कि हम इस इस रिकवरी में 24500-24600 के लेवल को टच कर सकते हैं। उसके बाद हम फिर रीअसेस करेंगे कि मार्केट कहां जा रहा है। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह होगी की अगर इंट्राडे में 23350-23325 की ओर कोई डिप मिले तो 23275-23300 के स्टॉप लॉस के साथ हमें लॉन्ग जाना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें