Market View : सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 24100 के पार टिका है। बैंक निफ्टी बिल्कुल फ्लैट कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉल कैप में हल्का दबाव दिख रहा है। हालांकि INDIA VIX में गिरावट का ट्रेंड कायम है। ऐसे में बाजार पर अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस पर 24188-24235 और बड़ा रजिस्टेंस 24287-24319/24383 पर है। इसके लिए पहला बेस 23953-24021 पर और बड़ा बेस 23816-23866/23917 पर है।
निफ्टी फिर रेंज में है। रजिस्टेंस-1 पर बिकवाली का ट्रेड भी काम करता दिखा। क्रूड ऊंचे स्तर पर है। जियोपॉलिटिकल स्थिति में बदलाव नहीं हुआ है। कल अमेरिकी बाजारों में साइडवेज एक्शन दिखा। FIIs की कैश बिकवाली जारी रही,लेकिन इंडेक्स में शॉर्ट कवरिंग दिखी। FIIs के नेट शॉर्ट घटकर अब 2.62 लाख कॉन्ट्रैक्ट पर आ गए हैं। 24200-24300-24400 जोन पर कॉल राइटर्स मजबूत दबदबा दिखा। 24000-24100 जोन पर पुट राइटर्स की मजबूत पकड़ है। फिलहाल राइटर्स की रेंज और 50 DEMA-100 DEMA के बीच फंसी है।
बड़ा दायरा 200 DEMA और 23800 के बीच बना हुआ है। गिफ्ट निफ्टी से फिलहाल इस रेंज से बाहर निकलने का कोई साफ संकेत नहीं हैं। बेस-1 के पास खरीदारी और रजिस्टेंस-1 के पास मुनाफावसूली/शॉर्ट की सलाह होगी। 24235 के पार निकलते ही रजिस्टेंस-2 की ओर तेजी संभव है, जहां 200 DEMA है।
इसके लिए पहला रजिस्टेंस 58045-58278 पर और बड़ा रजिस्टेंस 58478-58589 पर है। इसके लिए पहला बेस 57411-57531 पर और बड़ा बेस 56961-57219 पर है। बैंक निफ्टी फिलहाल रेंज में फंसा हुआ है। PSU बैंकों के नतीजों पर अच्छा एक्शन आया है। अब नजर प्राइवेट बैंकों के नतीजों पर है। सोमवार से बैंक निफ्टी में ज्यादा सफाई संभव है।
58000 पर मजबूत कॉल राइटिंग हुई है। 57000 के जोन में भारी पुट बिल्डअप हुआ है। 57500 पर कॉल और पुट राइटर्स एक बराबर हैं। 20 DEMA भी 57411 पर मौजूद है। फिलहाल बेस-1 से रजिस्टेंस-1 के बीच फोकस करने की राय होगी। 58278 के ऊपर निकला तो रजिस्टेंस-2 की ओर तेजी संभव है। बेस-1 टूटते ही बेस-2 की ओर तेज गिरावट की संभावना है।
चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं इक्विनॉक्स रिसर्च एंड एडवाइजर्स के पंकज रांदड़। इनकी स्विगी के फ्यूचर्स में 270.60-271 रुपए के आसपास, 265 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 283 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करने की सलाह है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के फ्यूचर्स में भी इनकी 1299 रुपए के आसपास, 1285.50 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 1330 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करने की सलाह है।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।