Market View : सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 24100 के पार टिका है। बैंक निफ्टी बिल्कुल फ्लैट कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉल कैप में हल्का दबाव दिख रहा है। हालांकि INDIA VIX में गिरावट का ट्रेंड कायम है। ऐसे में बाजार पर अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस पर 24188-24235 और बड़ा रजिस्टेंस 24287-24319/24383 पर है। इसके लिए पहला बेस 23953-24021 पर और बड़ा बेस 23816-23866/23917 पर है।
