Market view : इंट्राडे मार्केट का मिजाज कमजोर, चार्ट पर शानदार दिख रहे इन शेयरों पर रहे नजर

Market view:मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्लोबल अनिश्चितताओं,कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव और इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के मिलेजुले रुख के बीच निवेशकों के सतर्क रहने की संभावना है। दिन के आखिर में बाजार का रुख तय करने में CAS की भूमिका अहम होगी। आगे भी उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं,इसलिए निवेशकों को मज़बूत फंडामेंटल वाले शेयरों पर ध्यान देना चाहिए

अपडेटेड Aug 28, 2026 पर 8:11 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market view: कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि इंट्राडे मार्केट का मिजाज कमजोर दिख रहा है,लेकिन अगर मार्केट 24,100/77,000 के सपोर्ट जोनन के ऊपर ट्रेड करने में कामयाब रहता है,तो हम एक टेक्निकल बाउंस बैक की उम्मीद कर सकते हैं

Market view: कल भारतीय शेयर बाजार में पूरे सेशन के दौरान काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। अहम सेक्टरों में बिकवाली का दबाव बढ़ने से सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा गिर गया। बाजार में अभी तेज उतार-चढ़ाव हो रहे हैं,जिससे क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) से पहले बाजार की अंतिम दिशा का अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ग्लोबल अनिश्चितताओं,कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव और इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के मिलेजुले रुख के बीच निवेशकों के सतर्क रहने की संभावना है। दिन के आखिर में बाजार का रुख तय करने में CAS की भूमिका अहम होगी। आगे भी उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं,इसलिए निवेशकों को मज़बूत फंडामेंटल वाले शेयरों पर ध्यान देना चाहिए और स्थिरता आने तक आक्रामक निवेश से बचना चाहिए।

रेलिगेयर ब्रोकिंग के एसवीपी-रिसर्च,अजीत मिश्रा का कहना है कि टेक्निकली,निफ्टी धीरे-धीरे अपनी कंसोलिडेशन रेंज को एक तंग दायरे में समेट रहा है, जो वोलैटिलिटी में कमी आने का संकेत है। इस रेंज के किसी भी तरफ से एक निर्णायक ब्रेकआउट से आगे की दिशा का संकेत मिलेगा और शायद नियर टर्म का ट्रेंड तय होगा। इंडेक्स अपने अहम सपोर्ट जोन के करीब पहुंच रहा है,जो 24,100-24,000 के जोन के पास राइजिंग ट्रेंडलाइन से मेल खाता है।


अगर यह लेवल टूटता है और निफ्टी इसके नीचे ही बना रहता है तो गिरावट 23,800–23,650 तक बढ़ सकती है। ऊपर की तरफ,24,200 का लेवल तत्काल रेजिस्टेंस का काम कर सकता है और उसके बाद 24,300–24,400 के जोन में अगला रेजिस्टेंस होगा। जब तक स्थिति और साफ नहीं हो जाती, तब तक निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए और चुनिंदा शेयरों पर फोकस करना चाहिए। निवेशकों को ज्यादा मजबूत सेक्टर या शेयरों पर फोकस करना चाहिए और साथ ही रिस्क और पोजीशन मैनेजमेंट में डिसिप्लिन बनाए रखना चाहिए।

कोटक सिक्योरिटीज के हेड इक्विटी रिसर्च श्रीकांत चौहान का कहना है कि कल बेंचमार्क इंडेक्स में ऊपरी लेवल पर प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली। टेक्निकल तौर पर डेली चार्ट पर निफ्टी ने बेयरिश कैंडल बनाया है और इंट्राडे चार्ट पर यह लोअर टॉप फॉर्मेशन दिखा रहा है,जो काफी हद तक नेगेटिव है। ऐसे में इंट्राडे मार्केट का मिजाज कमजोर दिख रहा है,लेकिन अगर मार्केट 24,100/77,000 के सपोर्ट जोनन के ऊपर ट्रेड करने में कामयाब रहता है,तो हम एक टेक्निकल बाउंस बैक की उम्मीद कर सकते हैं। इस लेवल के ऊपर,यह 24,250-24,300/77,500-77,700 तक बाउंस बैक कर सकता है। दूसरी ओर 24,000/76,700 के नीचे जाने पर बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। इसके नीचे,मार्केट 23,900-23,850/76,500-76,200 तक गिर सकता है।

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते। इंडेक्स की बात करें तो इनकी NIFTY (SPOT) में 24000 के ऊपर,23950 के स्टॉप लॉस के साथ, 24250–24300 के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, BANK NIFTY (SPOT) में इनकी 57300 के ऊपर,57100 के स्टॉप लॉस के साथ, 58000-58350 के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

शेयरों की बात करें तो AMBER के फ्यूचर्स में 7700 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 7900-7950 रुपए के टारगेट के लिए और SONA BLW फ्यूचर्स में 805 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 840-850 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

 

Market Trend : निफ्टी-बैंक निफ्टी का रुख अभी भी पॉजिटिव, आज यह फार्मा शेयर कर सकता है कमाल

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।