Market View : साल के अंत तक निफ्टी लगा सकता है ऑल टाइम हाई, बैंक निफ्टी तो इसी सीरीज में हिट कर सकता है नया हाई

Market View : अनुज सिंघल ने कहा अब इस बाजार में बड़ा वाला खरीदार आपके साथ खड़ा है। जब FIIs इस तरीके से लेते हैं तो भाव का मजाक बन जाता है। कच्चा तेल कल रात $90 के नीचे आ गया था, अभी भी $92 पर ही है। अब ये बाजार साल के अंत से पहले ALL TIME HIGH भी लगा दे तो हैरानी नहीं होगी

अपडेटेड Nov 11, 2026 पर 11:44 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market View: अनुज सिंघल ने कहा नतीजों का मौसम भी बढ़िया रहा है, खास तौर पर सेल्स ग्रोथ अच्छी रही है। कच्चा तेल अगर $80 के नीचे आया तो और बड़ी रैली होगी

Market View : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 1,201.44 अंक या 1.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,308.09 पर, और निफ्टी 320.55 अंक या 1.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,365.20 पर पहुंच गया है। निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़त दिखाने वाले शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन, एशियन पेंट्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एक्सिस बैंक और मारुति सुजुकी शामिल हैं। जबकि हिंडाल्को और डॉ. रेड्डीज लैब्स में गिरावट दिख रही है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में 1-1 प्रतिशत की तेजी आई है। फार्मा को छोड़कर, दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे है। बैंक, ऑटो, ऑयल एंड गैस, एनर्जी, एफएमसीजी और इंफ्रा सेक्टर में 1 फीसदी की तेजी नजर आ रही है।

बाजार: दिवाली अभी चालू है

ऐसे में बाजार पर अपनी राय साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि परसों हमने सिर्फ 1 लाइन की क्लोजिंग स्ट्रैटेजी ली। वह थी बैंक निफ्टी, HDFC बैंक, ICICI बैंक में लॉन्ग कैरी करें। आज खुलते ही उन लॉन्ग सौदों में जबरदस्त गैप अप रहा। पिछले कुछ दिनों से लगातार हमारा सिर्फ लॉन्ग का नजरिया रहा है। इंट्रा-डे में भी हमने शॉर्ट से इसीलिए रोका, क्योंकि अब ये बाजार लेवल्स का नहीं है।


अब इस बाजार में बड़ा वाला खरीदार आपके साथ खड़ा है। जब FIIs इस तरीके से लेते हैं तो भाव का मजाक बन जाता है। कच्चा तेल कल रात $90 के नीचे आ गया था, अभी भी $92 पर ही है। अब ये बाजार साल के अंत से पहले ALL TIME HIGH भी लगा दे तो हैरानी नहीं होगी। बैंक निफ्टी तो इसी सीरीज में नया HIGH लगा सकता है। बैंक निफ्टी अपने HIGH से सिर्फ 2000 पॉइंट्स दूर है। मोमेंटम में बैंक निफ्टी के लिए 2000 पॉइंट्स एक दिन का काम होता है।

कच्चा तेल नीचे क्यों आया है?

कच्चा तेल $92 प्रति बैरल पर आ गया है जो इसका 10 हफ्तों का निचला स्तर है। कच्चे तेल की कीमतें अक्टूबर के शिखर से 20% नीचे आईं हैं। हॉर्मुज स्ट्रेट से शिपमेंट्स वापस युद्ध से पहले के स्तर के करीब आ गया है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव घटने के संकेत हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान पर आगे और सैन्य हमलों की शायद अब जरूरत न रहे। डेमोक्रेट्स सरकारी फंडिंग की आने वाली डेडलाइन का इस्तेमाल संघर्ष खत्म कराने के लिए दबाव बनाने में कर सकते हैं। ईरान की मांग है कि शांति वार्ता से पहले अमेरिकी प्रतिबंधों और नौसैनिक नाकेबंदी से राहत मिलनी चाहिए।

बाजार: आज के संकेत

आज का सबसे बड़ा संकेत यह है कि कच्चा तेल गिरकर $90 के करीब आ गया है। इजरायल और अमेरिका दोनों के चुनावों का असर अब तेल पर साफ है। इजरायल में नेत्यान्हू का हटना और ट्रंप का का हारना, इस कॉम्बिनेशन ने वॉर के बहुत जल्दी खत्म होने की उम्मीद जगाई है।

बस एक ही रिस्क है, US में महंगाई का आंकड़ा थोड़ा बड़ा रहा है। ऐसे में दरों में बढ़ोतरी के डर से वापस बॉन्ड यील्ड 5% पर आई है। लेकिन इस समय हम इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बाजार में बड़ी लिक्विडिटी का बोलबाला दिख रहा है। FIIs ने 8 दिनों में करीब 57,000 करोड़ की खरीदारी की है। 7 दिनों में FIIs ने 1.5 लाख Shorts कवर किए हैं। FIIs के नेट शॉर्ट्स अब सिर्फ 90,000 रह गए हैं। ऐसे में FIIs नेट लॉन्ग भी हो जाएं तो हैरानी नहीं होगी।

बाजार: अब क्या करना है?

CNBC-आवाज़ ने परफेक्ट समय पर अपना नजरिया शॉर्ट से बदलकर लॉन्ग किया। 22,600 से हमने सिर्फ और सिर्फ लॉन्ग रहने और कैरी करने का नजरिया रखा। बैंक निफ्टी बेहतर है,यही हमारा नजरिया रहा है। हमने इंट्रा-डे में भी पिछले कुछ दिनों से शॉर्ट का नजरिया नहीं रखा

क्योंकि अब इस बाजार में मोमेंटम है। ये न देखें कि बाजार LOW से इतना चल चुका है। ये देखें कि हम ग्लोबल बाजारों से अभी भी कितना पीछे हैं। अभी तो हमने सिर्फ 10% कैच अप किया है। सब ठीक रहा तो अभी तो ये रैली की शुरुआत है और अब तो टैक्स कटौती की बात भी लग रही है कि पुरानी हो गई। अब तो बाजार बजट तक भी रुकने को तैयार होगा।

नतीजों का मौसम भी बढ़िया रहा है, खास तौर पर सेल्स ग्रोथ अच्छी रही है। कच्चा तेल अगर $80 के नीचे आया तो और बड़ी रैली होगी। मान कर चलें हर $5 की तेल की गिरावट पर निफ्टी में 500 पॉइंट्स की रैली आएगी। वो शेयर लें जो सिर्फ तेल के ऊपर आने से गिरे लेकिन फंडामेंटल तौर पर मजबूत थे और ये सिर्फ आज का नहीं, पिछले कई दिनों से हमारा व्यू रहा है।

निफ्टी पर रणनीति

22,600 से हमारा एकतरफा पॉजिटिव नजरिया रहा है। 300 पॉइंट्स के गैप अप पर आप फ्रेश लॉन्ग नहीं ले सकते हैं। किसी भी इंट्रा-डे गिरावट का इंतजार करें और जहां गिरावट खत्म हो वहां 100 पॉइंट के स्टॉप लॉस के साथ लॉन्ग लें। अब 25,500-25,800 के अगले बड़े टारगेट्स होंगे

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी में हमारे 60,000-60,500 के टारगेट थे। वे तो आज बाजार खुलते ही हिट हो गए। अब यहां से ऑल टाइम HIGH का टारगेट रखेंगे। किसी भी इंट्रा-डे गिरावट में लें, बड़े गैप अप पर नहीं। अगर कॉल्स कैरी कर रहे हैं तो बुक करें और थोड़ा COOL OFF होने के बाद दोबारा जोड़ें।

 

 

Hindalco Share Price : नतीजों के बाद स्टॉक पर ब्रोकरेज हुए बुलिश, लेकिन नियर टर्म रिस्क का भी किया जिक्र

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।