Market View : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 1,201.44 अंक या 1.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 82,308.09 पर, और निफ्टी 320.55 अंक या 1.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,365.20 पर पहुंच गया है। निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़त दिखाने वाले शेयरों में इंटरग्लोब एविएशन, एशियन पेंट्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एक्सिस बैंक और मारुति सुजुकी शामिल हैं। जबकि हिंडाल्को और डॉ. रेड्डीज लैब्स में गिरावट दिख रही है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्सों में 1-1 प्रतिशत की तेजी आई है। फार्मा को छोड़कर, दूसरे सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे है। बैंक, ऑटो, ऑयल एंड गैस, एनर्जी, एफएमसीजी और इंफ्रा सेक्टर में 1 फीसदी की तेजी नजर आ रही है।
