Market View : बाजार में आज हायर लेवल से टर्बुलेंस देखने को मिल रहा है। ऐसे में मार्केट टेक्निकल पर चर्चा करते हुए कोटक सिक्योरिटीज ( Kotak Securities) के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि बाजार एक रेंज में ट्रेड कर रहा है। निफ्टी के लिए 24,200 का लेवल एक बड़ा रेजिस्टेंस बन गया है। लेकिन मार्केट का ओवरऑल फॉर्मेशन देखें तो ऐसा लग रहा है कि यह रेंज अतत: हायर साइड पर डिसमिस होते हुए दिखेगा, यानी निफ्टी में ब्रेकआउट होते हुए दिखेगा। जैसे ही हम 24200 के ऊपर क्लोज करने की शुरुआत करेंगे हमें लगता है हम 24600 तक तो जा सकते हैं। इसकी वजह यह कि जो ब्रेकआउट बना है वह 23800-24200 के रेंज से हुआ। अब अगर निफ्टी इस रेंज को क्रॉस करेगा तो मार्केट में कम से कम 400 अंक की तेजी और देखने को मिल सकता है।
