Market View : निफ्टी अगले 1-2 दिन 200 अंकों के दायरे में ही रहेगा, उछाल पर बिकवाली की रणनीति करेगी काम

Market View : बाजार की चाल पर बात करते हुए www.sethamit.com के अमित सेठ ने कहा कि बाजार में काफी ज्यादा वोलैटिलिटी है। कल के सत्र में हमें एक रिकवरी देखने को मिली लेकिन अभी भी हम ये नहीं कह सकते कि बाजार दबाव ले उबर चुका है। चार पांच दिनों की सेलिंग के बाद एक बाउंस जरूर दिखा है

अपडेटेड Oct 06, 2026 पर 7:17 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market View : अमित सेठ ने अपने पसंदीदा शेयर पर बात करते हुए कहा कि इस समय डीएलएफ का स्ट्रक्चर काफी पॉजिटिव लग रहा है।

Market View : 5 अक्टूबर को कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 473 अंक चढ़कर 72382 पर और निफ्टी 134 अंक बढ़कर 22556 पर बंद हुआ। बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। कैपिटल मार्केट और FMCG शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। PSE और एनर्जी इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए, तो वहीं फार्मा शेयरों में दबाव रहा और IT इंडेक्स ऊपरी स्तरों से फिसलकर फ्लैट बंद हुआ। बैंक निफ्टी 263 अंक चढ़कर 54,714 पर बंद हुआ। मिडकैप 392 अंक चढ़कर 59,124 पर बंद हुआ।

निफ्टी के 50 में से 31 शेयरों में खरीदारी रही। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। बैंक निफ्टी के 14 में 11 शेयरों में खरीदारी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे मजबूत होकर 96.29 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार की चाल पर बात करते हुए www.sethamit.com के अमित सेठ ने कहा कि बाजार में काफी ज्यादा वोलैटिलिटी है। कल के सत्र में हमें एक रिकवरी देखने को मिली लेकिन अभी भी हम ये नहीं कह सकते कि बाजार दबाव ले उबर चुका है। चार पांच दिनों की सेलिंग के बाद एक बाउंस जरूर दिखा है। निफ्टी अभी भी 10 डेमा के नीचे ट्रेड कर रहा है। ओवरसोल्ड लेवल्स से एक टेक्निकल बाउंस जरूर नजर आ रहा है। लेकिन 22650 के आसपास स्थित 10 डेमा अभी भी एक क्रूशियल रेजिस्टेंस रहेगा। हालांकि बाजार में एक बाउंस जरूर देखने को मिल सकता है। ऐसे में अगर निफ्टी 22,650-22700 के आसपास आए तो 50 अंकों के स्टॉप लॉस के साथ शॉर्ट करना चाहिए। बेसिकली हम दोनों तरफ खेल सकते हैं। लेकिन अभी के लिए लॉन्ग होने की सलाह होगी। अगर निफ्टी आज के सत्र में फ्लैट ओपनिंग करता है और 22,500 को होल्ड करता है तो 50 अंकों के स्टॉप लॉस के साथ हम लॉन्ग भी जा सकते हैं। निफ्टी अगले 1-2 दिन 22500 से लेकर 22650-22700 की रेंज में रह सकता है।


बैंक निफ्टी व्यू

बैंक निफ्टी में भी कमजोरी बनी हुई है। हालांकि पिछले तीन चार दिनों थोड़े से लेवल्स जरूर होल्ड हुए है। लेकिन जब तक बैंक निफ्टी 55000 के ऊपर नहीं जाता तब तक कन्विक्शन नहीं आएगा। ऐसे में बैंक निफ्टी को एवॉइड करें और स्टॉक स्पेसिफिक रहें।

अमित सेठ की टॉप पिक

अमित सेठ ने अपने पसंदीदा शेयर पर बात करते हुए कहा कि इस समय डीएलएफ का स्ट्रक्चर काफी पॉजिटिव लग रहा है। पिछले 4-5 दिनों की गिरावट में डीएलएफ ने अपने अहम लेवल्स को काफी अच्छे से होल्ड किया है। मूविंग एवरेज भी पॉजिटिवली अलाइन हैं। बाजार की दो-तीन दिनों की गिरावट में भी डीएलएफ ने अपना रिलेटिव स्ट्रेंथ और अपने अहम लेवल्स काफी अच्छे से होल्ड किए। कल के सत्र में हमें इसमें वापस पुलबैक दिखाा। अगर आज बाजार में थोड़ी बहुत भी स्टेबिलिटी आती है तो इस शेयर में शॉर्ट टर्म ट्रेड के नजरिए से 666 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 685 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की जानी चाहिए।

 

 

Market Outlook : बाजार ने लगातार 4 दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ा, जानिए 6 अक्टूबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।