Market view : बाजार का ओवरऑल ट्रेंड निगेटिव, कमजोर बाजार में भी ये दो शेयर करा सकते हैं भरपूर कमाई

Market view : अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि बाजार का ओवरऑल ट्रेंड निगेटिव है। एफआईआई की बिकवाली लगातार जारी है। मार्केट में ग्लोबल सेल ऑफ देखने को मिल रहा है। बाजार में पहले से ही टेक्निकल ब्रेकडाउन नजर आ रहा है। सभी को बाजार में एक होप रैली की उम्मीद है लेकिन यह आ नहीं रही है

अपडेटेड Jun 09, 2026 पर 8:48 AM
Market view : अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि निफ्टी की तुलना में बैंक निफ्टी थोड़ा ज्यादा अच्छा दिख रहा है। अगर हम निफ्टी से कंपेयर करते हैं तो बैंक निफ्टी का स्ट्रक्चर थोड़ा ज्यादा बेटर है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Market view : 8 जून को वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव,कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों,ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों और विदेशी फंड की लगातार निकासी के दबाव में भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 719.08 अंक या 0.97 प्रतिशत गिरकर 73,524.26 पर और निफ्टी 243.70 अंक या 1.04 प्रतिशत गिरकर 23,123 पर बंद हुआ। 8 जून को भारतीय रुपये में बड़ी गिरावट आई। यह पिछले बंद भाव 94.94 के मुकाबले 77 पैसे गिरकर 95.71 प्रति अमेरिकी डॉलर पर बंद हुआ।

    ब्रॉडर मार्केट का प्रदर्शन बेंचमार्क इंडेक्स से भी खराब रहा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.4% की गिरावट आई,जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.9% नीचे बंद हुआ। निफ्टी में शामिल शेयरों में विप्रो,जियो फाइनेंशियल सर्विसेज,एटरनल,हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और श्रीराम फाइनेंस सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर रहे। दूसरी ओर, मैक्स हेल्थकेयर,पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन,भारत इलेक्ट्रॉनिक्स,टेक महिंद्रा और नेस्ले इंडिया ने बाजार के रुख के विपरीत बढ़त के साथ कारोबार खत्म किया।

    सेक्टर के हिसाब से देखें तो सभी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। रियल्टी और मेटल इंडेक्स का प्रदर्शन सबसे खराब रहा,जिनमें से प्रत्येक में 2% से अधिक की गिरावट आई। ऑटो,कंज्यूमर ड्यूरेबल्स,आईटी,मीडिया,इंफ्रास्ट्रक्चर,पावर,एनर्जी और ऑयल एंड गैस सेक्टर में भी बिकवाली का दबाव दिखा। इन सभी में कारोबार के दौरान 1% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।


    Share Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

    आज कैसी रह सकती है निफ्टी-बैंक निफ्टी की चाल

    बाजार की चाल पर बात करते हुए मंत्री फिनमार्ट (Mantri FinMart) के अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि बाजार का ओवरऑल ट्रेंड निगेटिव है। एफआईआई की बिकवाली लगातार जारी है। मार्केट में ग्लोबल सेल ऑफ देखने को मिल रहा है। बाजार में पहले से ही टेक्निकल ब्रेकडाउन नजर आ रहा है। सभी को बाजार में एक होप रैली की उम्मीद है लेकिन यह आ नहीं रही है। निफ्टी की 23150 को नीचे क्लोजिंग हुई है। ऐसे में यह अब 22900 की तरफ बढ़ सकता है। हालांकि इंडेक्स में कमजोरी है लेकिन बाजार में स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन भरपूर देखने को मिल रहा है। एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक रिलांयस और कुछ आईटी दिग्गजों में गिरावट के चलते इंडेक्स पर तो दबाव है लेकिन पर स्टॉक्स में काफी अच्छा एक्शन है। ऐसे में ट्रेडरों को इस समय इंडेक्स की जगह स्टॉक्स पर फोकस करना चाहिए।

    जहां तक इंडेक्स की बात है तो ऐसा लग रहा है इंडेक्स में वीकनेस है और कहीं ना कहीं निफ्टी में 22900-22950 के लेवल देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में अगर कोई लॉन्ग ट्रेडर है तो उसे फिलहाल इंडेक्स से दूर रहने की सलाह रहेगी। स्टॉक स्पेसिफिक रहें, यहां पर आपको अच्छा एक्शन देखने को मिल सकता है।

    बैंक निफ्टी पर राय

    बैंक निफ्टी पर बात करते हुए अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि पिछले हफ्ते तो बैंक निफ्टी का प्रदर्शन ठीक रहा लेकिन हफ्ते के अंत में यहां भी गड़बड़ शुरू हो गई। नए हफ्ते की शुरुआत में भी यह गड़बड़ी दिखाई दी। कल बाजार को बैंक निफ्टी से बड़ा सपोर्ट मिला। पर कहीं ना कहीं बैंक निफ्टी में भी स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन ज्यादा देखने को मिल रहा है। अगर आप Axis Bank, Indusind Bank और Kotak बैंक के देखें तो उनमें थोड़ी वीकनेस है। पर ओवरऑल अगर आप पीएसयू बैंक का रुझान देखते हैं तो वहां पर थोड़ी पॉजिटिविटी नजर आ रही है।

    ऐसे में लग रहा है बैंक निफ्टी कुछ दिन 53,000-55,000 के बीच मेंकंसोलिडेट करेगा। पर इसमें कोई बड़ा एक्शन होने की उम्मीद नहीं नजर आ रही है। हालांकि, निफ्टी की तुलना में बैंक निफ्टी थोड़ा ज्यादा अच्छा दिख रहा है। अगर हम निफ्टी से कंपेयर करते हैं तो बैंक निफ्टी का स्ट्रक्चर थोड़ा ज्यादा बेटर है। जब तक यह 52,800 53,000 का लेवल ब्रीच नहीं करता तब तक इसमें कंसोलडेशन होता हुआ नजर आ सकता है।ऐसे में लग रहा है कि बैंक निफ्टी और निफ्टी दोनों में भी कोई डिसाइसिव ट्रेड फिलहाल नहीं बन रहा है। स्टॉक स्पेसिफिक रहेंगे तो ज्यादा बेहतर रहेगा।

    मंत्री फिनमार्ट (Mantri FinMart) के अरुण कुमार मंत्री की टॉप पिक्स

    अरुण कुमार मंत्री ने कहा कि ओवरऑल स्टॉक्स में एक्शन है। ऐसे में आईटी स्टॉक्स में से Tech Mahindra में अच्छा रुझान नजर आ रहा है। Tech Mahindra में आज खरीदारी की जा सकती है। इस स्टॉक के 1497-1495 रुपए के आसपास बाय करें। 1481 रुपए का स्टॉप लॉस लगाएं। इसमें 1528 रुपए तक के टारगेट्स मिल सकते हैं।

    दूसरा स्टॉक बैंकिंग सेक्टर से है। PSU Banks में अच्छा मोमेंटम है। ऐसे में इंडियन बैंक को खरीद के चल सकते हैं। 840 रुपए के आसपास की इसकी क्लोजिंग है। क्लोजिंग के आसपास खरीदें। 828 रुपए पर स्टॉप लॉस लगाएं। इस स्टॉक में 865 रुपए तक के टारगेट मिल सकते हैं।

     

    डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।