Market View :अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में नरमी से बाजार में लगातार सात दिनों की गिरावट पर ब्रेक लग गया है। निफ्टी करीब 150 प्वाइंट चढ़कर 24200 के ऊपर कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी में 400 प्वाइंट से ज्यादा का उछाल आया है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। वहीं, फीयर इंडेक्स इंडिया VIX करीब 5% फिसला है। IT शेयरों में आज सबसे ज्यादा तेजी है। आईटी इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी चढ़ा है। 1.5 से 2 फीसदी की तेजी के साथ विप्रो और इंफोसिस निफ्टी के टॉप गेनर बने हैं। साथ ही टाटा एलेक्सी और कोफोर्ज 3% के उछाल के साथ वायदा के टॉप गेनर्स में शुमार हैं। अमेरिका में चिप शेयरों में बिकवाली और सॉफ्टवेयर शेयरों में खरीदारी से आईटी में रौनक है।
