Market View : मार्केट में किसी भी रैली का टिकना मुश्किल, कमजोर बाजार में भी इन दो शेयरों में हो सकती है कमाई

Market View : सीएनबीसी-आवाज के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22778-22809 पर और बड़ा रजिस्टेंस 22867-22911/22967 पर है

अपडेटेड Oct 14, 2026 पर 10:01 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market View :US 10 ईयर बॉन्ड यील्ड का 5.2% के आसपास बने रहना और ब्रेंट क्रूड का $106 के आसपास ट्रेड करना मार्केट के लिए बड़ी चुनौतियां बनी हुई हैं

Market View : भारतीय बाजार शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स 118 अंक यानी 0.16% गिरकर 72,915 के आसपास और निफ्टी 53 अंक यानी 0.24% गिरकर 22,668 के करीब दिख रहा है। निफ्टी पर TCS, HCL टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, नेस्ले और कोल इंडिया प्रमुख बढ़त वाले शेयरों में शामिल हैं। जबकि श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, डॉ. रेड्डीज लैब्स, BSE लिमिटेड और अडानी पोर्ट्स गिरावट वाले शेयरों में हैं। IT को छोड़कर,अन्य सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। PSU बैंक, फार्मा और रियल्टी में प्रत्येक में 0.5% की गिरावट है। निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में मामूली गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजिस्ट, वी के विजयकुमार का कहना है कि कमजोर बाजार के बावजूद कल निफ़्टी में 358 पॉइंट की जोरदार तेजी थोड़ी हैरानी वाली रही। अचानक बदले बाजार में शॉर्ट पोजीशन वाले 'बेयर्स'को शॉर्ट-कवरिंग के लिए भागना पड़ा होगा। इस तेजी की वजह ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान था, जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार LTCG टैक्स और STT के बारे में स्टेकहोल्डर्स की मांग पर विचार और चर्चा करेगी। बाजार की प्रतिक्रिया से LTCG टैक्स में संभावित बदलाव का संकेत मिलता है। इससे निवेशकों में उम्मीद जगी है।

इसके साथ ही,करेंसी मार्केट में सट्टेबाजी को रोकने के लिए RBI के उपायों की वजह से पिछले दो ट्रेडिंग दिनों में रुपये की कीमत में 1.5% की बढ़ोतरी हुई है। इससे मार्केट में FII की बिकवाली काफी कम करने में मदद मिली है।


लेकिन US 10 ईयर बॉन्ड यील्ड का 5.2% के आसपास बने रहना और ब्रेंट क्रूड का $106 के आसपास ट्रेड करना मार्केट के लिए बड़ी चुनौतियां बनी हुई हैं। इन नेगेटिव बातों को देखते हुए रैली का टिके रहना मुश्किल होगा। लेकिन फाइनेंशियल, टेलीकॉम, मेटल और ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टर,जिनके Q2 के नतीजे अच्छे रहने की उम्मीद है,मजबूत बने रहेंगे।

आज के लिए क्या हो रणनीति

निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 22778-22809 पर और बड़ा रजिस्टेंस 22867-22911/22967 पर है। इसके लिए पहला बेस 22489/22540-22629 पर और बड़ा बेस 22386-22443 पर है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार का कहना है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 55510-55649 पर और बड़ा रजिस्टेंस 55878-56060 (50 DEMA+10 WEMA) पर है। इसके लिए पहला बेस 55076-55214 पर और बड़ा बेस 54744-54910 पर है।

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Prakashgaba.com के प्रकाश गाबा। इनकी BEL में 375 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ, 390 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। HAL में भी इनकी 4800 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ,4950 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

 

Trading Ideas : 14 अक्टूबर को बलरामपुर चीनी मिल्स, केनरा बैंक, PNB हाउसिंग फाइनेंस, मीशो और कोफोर्ज में कैसे ट्रेड करें?

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।