Market View : जब तक क्रूड ऑयल की कीमतें ऊंची बनी रहेंगी बाजार के रेंज-बाउंड रहने की उम्मीद, इन शेयरों पर रहे नजर

Market View :जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी के विजयकुमार का कहना है कि ब्रेंट क्रूड के $94 के करीब पहुंचने और US बॉन्ड यील्ड के फिर से बढ़ने जैसी नई चुनौतियों को देखते हुए,कल बाजार में आई तेजी के बने रहने की संभावना कम है। कुछ लार्ज-कैप शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग के कारण निफ्टी पर दबाव आ सकता है

अपडेटेड Aug 21, 2026 पर 10:34 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market View: सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24266-24297/24319 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24346-24377 पर है

Market View : 21 अगस्त को उतार-चढ़ाव भरे सेशन में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स 44 अंक या 0.06% बढ़कर 77,582 पर था,जबकि निफ्टी 10 अंक या 0.04% बढ़कर 24,242 पर दिख रहा है। मार्केट ब्रेथ पॉजिटिव दिख रही है। निफ्टी पर कोटक महिंद्रा बैंक,HDFC बैंक, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स,हिंडाल्को और पावर ग्रिड कॉर्प सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में शामिल हैं। जबकि ग्रासिम इंडस्ट्रीज़,TCS,टाइटन कंपनी,अपोलो हॉस्पिटल्स और इंटरग्लोब एविएशन सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में हैं। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स में मामूली गिरावट है। जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.75% की बढ़त दिख रही है।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी के विजयकुमार का कहना है कि ब्रेंट क्रूड के $94 के करीब पहुंचने और US बॉन्ड यील्ड के फिर से बढ़ने जैसी नई चुनौतियों को देखते हुए,कल बाजार में आई तेजी के बने रहने की संभावना कम है। कुछ लार्ज-कैप शेयरों में प्रॉफिट बुकिंग के कारण निफ्टी पर दबाव आ सकता है। लार्ज-कैप शेयरों में कमजोरी बनी रह सकती है, जिससे बाजार में टिकाऊ तेजी आने में रुकावट आ सकती है। हालांकि,इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs और FIIs) की खरीदारी और बेहतर होते फंडामेंटल्स के दम पर ब्रॉडर मार्केट में तेजी का रुख बना रहेगा। भले ही लार्ज-कैप बैंकिंग शेयरों पर दबाव है,लेकिन मजबूत फंडामेंटल्स और टेक्निकल संकेतों के कारण NBFCs की स्थिति मजबूत बनी हुई है।

डिलीवरी-बेस्ड खरीदारी और एक्युमुलेशन के दम पर डिजिटल प्लेटफॉर्म सेक्टर में मजबूती दिख रही है। ऊंचे वैल्यूएशन के बावजूद फार्मा और CDMO शेयरों में खरीदारी जारी है। जब तक क्रूड ऑयल की कीमतें ऊंची बनी रहेंगी,बाजार के रेंज-बाउंड रहने की उम्मीद है


निफ्टी पर रणनीति

सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 24266-24297/24319 पर और बड़ा रजिस्टेंस 24346-24377 पर है। इसके लिए पहला बेस 24110-24153 पर और बड़ा बेस 23981-24061 पर है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 57639-57721 पर और बड़ा रजिस्टेंस 57927-58088 पर है। वहीं, पहला बेस 57189-57321 पर और बड़ा बेस 56931-57040 पर है।

चकाचक चार्ट वाले शेयर

चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते। इनकी प्रीमियर एनर्जीज़ के फ्यूचर्स में 1020 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1080 रुपए के टारेगट के लिए खरीदारी की सलाह है। डिक्शन टेक फ्यूचर्स में भी इनकी 14500 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 15250-15500 रुपए के टारेगट के लिए खरीदारी की सलाह है।

 

Trading Plan: क्या निफ्टी 24300 की ओर अपनी बढ़त रख पाएगा कायम और बैंक निफ्टी हासिल कर पाएगा 57700 का लेवल?

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।