Market View : बाजार का ओवरऑल ट्रेंड अभी भी नेगेटिव, डिफेंस और आईटी के इन शेयरों में हो सकती है अच्छी कमाई

Market View : मार्केट टेक्निकल्स पर चर्चा करते हुए मिले असेट शेयरखान के सोमिल मेहता ने कहा कि बाजार का ओवरऑल ट्रेंड अभी भी नेगेटिव है। ऐसा लगता है कि अभी भी डाउन साइड देखने मिल सकता है। हालांकि, अब तक के भारी गिरावट के बाद एक छोटा सा बाउंस हो सकता है या छोटा एक छोटा साइडवेज करेक्शन हो सकता है

अपडेटेड Oct 13, 2026 पर 2:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market View : अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए सोमिल मेहता ने कहा कि शॉर्ट टर्म में ऊपर की तरफ काफी अच्छी स्टॉक स्पेसिफिक और सेक्टर स्पेसिफिक अपॉर्चुनिटी दिख सकती है

Market View : IT और बैंकिंग शेयरों के दम पर बाजार में जोरदार तेजी लौटी है। वीकली एक्सपायरी पर निफ्टी करीब 180 प्वाइंट उछलकर 22500 के करीब कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी भी करीब 350 प्वाइंट दौड़ा है। मिडकैप में रौनक है। हालांकि स्मॉलकैप में हल्का दबाव है। वहीं, वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX भी 5% फिसलकर पड़ा ठंडा है। IT के बाद FMCG और PSU बैंकों में ज्यादा खरीदारी आई है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक फीसदी मजबूत हुए हैं। फाइनेंशियल और रियल्टी शेयरों में भी तेजी है। लेकिन फार्मा और डिफेंस में हल्का दबाव देखने को मिल रहा है।

निफ्टी व्यू

मार्केट टेक्निकल्स पर चर्चा करते हुए मिरे असेट शेयरखान के सोमिल मेहता ने कहा कि बाजार का ओवरऑल ट्रेंड अभी भी नेगेटिव है। ऐसा लगता है कि अभी भी डाउन साइड देखने मिल सकता है। हालांकि, अब तक के भारी गिरावट के बाद एक छोटा सा बाउंस हो सकता है या छोटा एक छोटा साइडवेज करेक्शन हो सकता है। निफ्टी 500-700 पॉइंट की रेंज में है। इसी रेंज के अंदर एक साइडवेज करेक्शन या टाइम वाइज़ करेक्शन हो सकता है, या एक हॉल्ट हो सकता है। लेकिन ओवरऑल अभी भी मार्केट ट्रेंड नेगेटिव ही रहेगा। नीचे में निफ्टी 21700 तक फिसल सकता है।


बैंक निफ्टी व्यू

इसी तरह बैंक निफ्टी में भी इस समय एक साइडवेज करेक्शन चल रहा है। आप कह सकते हैं कि डेली चार्ट पर 20 और 40 डेमा के नीचे एक फ्लैग पैटर्न बन रहा है। अभी भी ऐसा लगता है कि एक साइडवेज करेक्शन चलता रहेगा और यहां पर अभी भी ट्रेंड नेगेटिव रहेगा। ऐसे में बैंक निफ्टी नीचे की तरफ 53500 की ओर गिर सकता है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 40 डेली मूविंग एवरेज के आसपास रेजिस्टेंस है जो 56000 के आसपास स्थित हो। ऐसे में इसका ओवरऑल व्यू नेगेटिव है लेकिन यह एक साइडवेज करेक्शन है।

सोमिल मेहता की टॉप पिक्स

अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए सोमिल मेहता ने कहा कि शॉर्ट टर्म में ऊपर की तरफ काफी अच्छी स्टॉक स्पेसिफिक और सेक्टर स्पेसिफिक अपॉर्चुनिटी दिख सकती है। ऐसे में आज के लिए दो स्टॉक स्पेसिफिक आइडियाज होंगे। इनमें से एक आईटी सेक्टर से हैं और दूसरा शेयर डिफेंस सेक्टर से हैं। पहला शेयर है कोफोर्ज जो ऊपर से टूटा है और कंसोलिडेट हुआ है। यह अपने अहम एवरेजेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है। इस शेयर में 1820 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 2000 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह होगी।

दूसरा स्टॉक है BDL। इस शेयर में एक शार्प करेक्शन देखने को मिला है। आवरली चार्ट्स पर एक छोटा सा इनवर्टेड हेड एंड शोल्डर पैटर्न बना है। ऐसे में लगता है कि यह ऊपर की तरफ चलेगा। यहां पर एक अच्छा मोमेंटम भी है। इसमें 1075 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 1175 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह होगी।

 

हालिया गिरावट में लार्जकैप कंपनियों को लगा तगड़ा झटका, कुल मार्केट कैप में हिस्सेदारी घटकर 2017 के निचले लेवल पर आई

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।