Market view : मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेज़ी देखने को मिल रही है। एशियाई बाज़ारों में बढ़त और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते बाजार में यह तेजी आई है। इस तेजी की अगुवाई बैंकिंग शेयर कर रहे हैं। 10 बजे के आसपास सेंसेक्स 508.17 अंक या 0.65 प्रतिशत बढ़कर 79,028.47 पर और निफ्टी 138.15 अंक या 0.57 प्रतिशत बढ़कर 24,503.00 पर दिख रहा था। लगभग 2438 शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही थी, 937 शेयरों में गिरावट आई थी और 151 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
