Market Views: भारत फिर बन सकता है ग्लोबल निवेशकों की पसंद, ब्याज दरों से जुड़े सेक्टर्स में तेजी संभव

Market Views: पश्चिम एशिया तनाव कम होने से सेंटीमेंट बेहतर हुआ है। क्रूड में गिरावट, भारत के लिए पॉजिटिव है। वैल्युएशन अब विदेशी निवेशकों के लिए अट्रैक्टिव हुआ है। भारत फिर ग्लोबल निवेशकों की पसंद बन सकता है । डोमेस्टिक डिमांड अब भी मजबूत है

अपडेटेड Jun 26, 2026 पर 12:26 PM
वैल्युएशन 10 साल के निचले स्तरों के करीब पहुंचा है। सेक्टर को लेकर बाजार में काफी निराशा है। FII ने IT शेयरों में जमकर बिकवाली की।

Stock Market Views: बाजार की आगे की चाल और आउटलुक पर बात करते हुए बंधन एएमसी (Bandhan AMC) के VP-Equities प्रतीक पोदार ने कहा कि पश्चिम एशिया तनाव कम होने से सेंटीमेंट बेहतर हुआ है। क्रूड में गिरावट, भारत के लिए पॉजिटिव है। वैल्युएशन अब विदेशी निवेशकों के लिए अट्रैक्टिव हुआ है। भारत फिर ग्लोबल निवेशकों की पसंद बन सकता है । डोमेस्टिक डिमांड अब भी मजबूत है। ब्याज दरों से जुड़े सेक्टर्स में तेजी संभव है। उन्होंने आगे कहा कि बाजार के लिए क्रूड नरम, फ्लो मजबूत और वैल्युएशन सपोर्टिव है। 6 महीनों में आउटलुक पॉजिटिव होने की उम्मीद है।

इंडिया ग्रोथ स्टोरी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि इंडिया ग्रोथ स्टोरी काफी मजबूत है। डिमांड इंडिकेटर्स में किसी बड़ी सुस्ती के संकेत नहीं है। क्रेडिट ग्रोथ अब भी हेल्दी लेवल पर बनी हुई है। ब्याज दरों से जुड़े सेक्टर्स में रिकवरी की उम्मीद है। कई साइक्लिकल सेक्टर्स में कमबैक की संभावना है।

बंधन एएमसी फंड की स्ट्रैटेजी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि डोमेस्टिक साइक्लिकल्स में एक्सपोजर है। कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी सेक्टर सबसे पसंदीदा थीम है। ब्याज दरों से जुड़े सेक्टर्स में भी मजबूत भरोसा है। हेल्थकेयर वैल्युएशन के लिहाज से आकर्षक है। साइक्लिकल्स, कंज्यूमर, हेल्थकेयर सेक्टर पसंद है।


मिड और स्मॉल कैप के वैल्युएशन अभी भी हाई है, लेकिन लार्जकैप में बेहतर 'मार्जिन ऑफ सेफ्टी'मिल रही है। लार्जकैप का वैल्युएशन ज्यादा आकर्षक हुआ है। कॉन्ट्रेरियन स्ट्रैटेजी के तहत लार्जकैप एक्सपोजर बढ़ाया है। हमारे फंड में लार्जकैप में करीब 70% तक का एक्सपोजर है जबकि 30% निवेश मिड और स्मॉल कैप में किया है।

इन सेक्टर पर है बुलिश

प्रतीक पोदार ने कहा कि कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी सबसे पसंदीदा सेक्टर है। हेल्थकेयर में वैल्यू और ग्रोथ दोनों मजबूत है। हम फाइनेंशियल्स में NBFCs पर बुलिश है। ब्याज दरों में नरमी से NBFCs को सपोर्ट मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि बैंकिंग सेक्टर में लार्ज बैंक स्पेस के वैल्युएशन अट्रैक्टिव है। इनमें एसेट क्वालिटी में फिलहाल कोई बड़ा खतरा नहीं है। वहीं हेल्थकेयर की मांग लगातार बढ़ रही है। इंडेक्स में हेल्थकेयर का वेट अभी भी कम है। अगले 3-5 साल में बड़ा अवसर बनने की उम्मीद है। लॉन्ग टर्म ग्रोथ थीम के तौर पर हेल्थकेयर सेक्टर भी पसंदीदा सेक्टर में से एक है।

वहीं कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी में छोटे खर्च वाले डिस्क्रिशनरी प्रोडक्ट्स में रिकवरी देखने को मिली। GST के बाद बड़े खर्च वाले सेगमेंट अच्छा कर चुके। अब Small-Ticket डिस्क्रिशनरी में कमबैक की संभावना है। अगले 3-6 महीनों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

 IT सेक्टर में अंडरवेट नजरिया

IT सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वैल्युएशन 10 साल के निचले स्तरों के करीब पहुंचा है। सेक्टर को लेकर बाजार में काफी निराशा है। FII ने IT शेयरों में जमकर बिकवाली की। कॉन्ट्रेरियन नजरिए से IT दिलचस्प दिख रहा। सेक्टर में अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। अगले 3-6 महीनों में स्थिति पर दोबारा नजर आया। फिलहाल IT सेक्टर में अंडरवेट पोजीशन है।

GIFT Nifty में 120 अंकों की गिरावट, एशियाई बाजार में दबाव, US फेड की चिंताओं से सेंटिमेंट पर पड़ा असर

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।