निफ्टी की एक्सपायरी के दिन बाजार में दिखा उतार-चढ़ाव, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 शेयर्स पर लगाया दांव

GNFC के स्टॉक में आशीष बहेती ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 720 के स्ट्राइक वाली कॉल 19 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 20 से 25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 12 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jun 20, 2024 पर 12:21 PM
Aurobindo Pharma पर गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 1231 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिला। मामूली दबाव के साथ निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी भी ऊपरी स्तर से करीब 300 प्वाइंट फिसल गया। वहीं मिडकैप और स्मॉल कैप शेयर आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में आशीष बहेती ने जीएनएफसी पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि रचना वैद्य ने टाटा केमिकल्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा शिवांगी सरडा ने चार्ट के चमत्कार के लिए इंडियन होटल्स पर दांव लगाया। जबकि गौरांग शाह ने अरबिंदो फार्मा पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः GNFC

आशीष बहेती ने GNFC के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 720 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 19 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 20 से 25 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 12 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Tata Chemicals Futures


रचना वैद्य ने Tata Chemicals पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Tata Chemicals में 1134 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1160 से 1170 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1110 रुपये पर लगाएं।

Stocks on Broker's Radar: सीई इन्फो सिस्टम्स, यूनो मिंडा, बजाज फाइनेंस, एसबीआई लाइफ, कोटक महिंद्रा बैंक पर ब्रोकरेजेज ने लगाया दांव

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Indian Hotels

शिवांगी सरडा ने Indian Hotels पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Indian Hotels में 626 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 650 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 612 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Aurobindo Pharma

गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से Aurobindo Pharma का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Aurobindo Pharma के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1231 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 1500 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।