Market outlook : अगली दिवाली तक बाजार में डबल डिजिट रिटर्न की उम्मीद, इन 5 सेक्टरों में आएगी जोरदार तेजी - वाटरफील्ड के विपुल भोवार

Market outlook : विपुल भोवार का मानना ​​है कि मेटल,क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (क्यूएसआर) और बिल्डिंग मटेरियल में निवेश के अच्छे मौके हैं, अगली दिवाली तक बाजार में डबल डिजिट रिटर्न देखने को मिल सकता है। विपुल भोवार वाटरफील्ड एडवाइजर्स में सीनियर डायरेक्टर, इक्विटी हेड हैं

अपडेटेड Oct 19, 2025 पर 12:03 PM
Story continues below Advertisement
विपुल भोवार का मानना ​​है कि मेटल,क्विक सर्विस रेस्टोरेंट और बील्डिंग मटेरियल शेयरों में निवेश के अच्छे अवसर हैं। इन सेक्टरों में रिकवरी देखने को मिल रही और इनके फंडामेंटल्स काफी मज़बूत हैं

Market outlook : वॉटरफील्ड एडवाइजर्स के सीनियर डायरेक्टर और इक्विटी हेड विपुल भोवार ने मनीकंट्रोल से हुए एक खास बातचीत में कहा है कि निकट भविष्य में कंपनियों की अर्निंग्स में सुधार और बेहतर वैल्यूएशन उम्मीदों के साथ, संवत 2081 के दौरान हुए कंसोलीडेशन ने बाजार के लिए एक मजबूत बेस बना लिया है। उनका मानना ​​है कि संवत 2082 में अर्निंग ग्रोथ के संकेत मिल रहे हैं। जिससे भारतीय इक्विटी बाजार में तेजी आ सकती है। नए संवत में रिटर्न में दोहरे अंकों की ग्रोथ देखने को मिल सकती है।

विपुल भोवार गोल्ड लेंडिंग में खास पैठ रखने वाली एनबीएफसी कंपनियों, को-वर्किंग स्पेस,क्विक सर्विस रेस्टोरेंट ,लाइफ इंश्योरेंस और हेल्थ सर्विस (अस्पताल और डाइग्नोस्टिक सहित) को लेकर काफी बुलिश हैं। इसके अलावा उन्होंने मेटल्स में भी स्ट्रेटेजिक निवेश कर रखा है। इन सेक्टरें को अच्छी अर्निंग ग्रोथ की उम्मीदों, सिक्लिकल रिकवरी और अनुकूल मैक्रो इकोनॉमिक स्थितियों से सपोर्ट मिल रहा है। संवत 2082 में बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।

विपुल भोवार का मानना ​​है कि मेटल,क्विक सर्विस रेस्टोरेंट (QSR) और बील्डिंग मटेरियल शेयरों में निवेश के अच्छे अवसर हैं। इन सेक्टरों में रिकवरी देखने को मिल रही और इनके फंडामेंटल्स काफी मज़बूत हैं। इसके साथ ही इनके वैल्यूएश और आगे के आउटलुक भी अच्छे नजर आ रहे हैं।

क्या मौजूदा स्तरों पर सोना-चांदी वर बॉट लग रहे हैं? क्या इनमें निवेशकों को अपना निवेश सीमित रखना चाहिए? इसके जवाब में विपुल भोवार ने कहा कि सोने का वायदा भाव हाल ही में 4,380 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। 2025 में इसमें 65 प्रतिशत की आश्चर्यजनक बढ़त देखने को मिली है। इसी तरह चांदी 54.38 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। इसमें 2025 में अब तक 78 प्रतिशत की जोरदार बढ़त हुई । भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं, फेड द्वारा ब्याज दरों में नरमी की उम्मीदों और केंद्रीय बैंकों की मज़बूत खरीदारी के बीच दोनों धातुएं नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गईं हैं।


इतनी तेज बढ़त के बाद शॉर्ट टर्म में कुछ गिरावट की आशंका स्वाभाविक है। सेफ्टी और डाइवर्सिफिकेशन चाहने वाले लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए इन धातुओं में अभी ज्यादा निवेश न करने और कीमतों में गिरावट के दौरान धीरे-धीरे खरीदारी करने की सलाह होगी। यह संतुलित नजरिया हमें आत्मविश्वास और मन की शांति के साथ बाजार के बदलावों से निपटने में भी मदद कर सकता है।

 

अच्छे नतीजों से बेहतर हो रहे है वैल्यूएशन, नए संवत में इन सेक्टर और शेयरों में बनेगा पैसा

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।