मारुति सुजुकी और एक्सिस बैंक पर ब्रोकरेज फर्मों से जानिये कमाई की रणनीति

सीएलएसए ने एक्सिस बैंक पर Buy कॉल देते हुए इस स्टॉक के लिए 1100 रुपये का लक्ष्य दिया है

अपडेटेड Oct 13, 2022 पर 10:49 AM
सीएलएसए ने एक्सिस बैंक पर Buy कॉल देते हुए इस स्टॉक के लिए 1100 रुपये का लक्ष्य दिया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। तो जानते है आज किन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने पर है टिकी हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

    MARUTI

    सीएलएसए ने मारुति सुजुकी पर राय देते हुए इस स्टॉक को Sell रेटिंग दी है और इस स्टॉक के लिए 7597 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि वैल्युएशन के लिहाज से मार्केट शेयर बढ़ने की संभावना नहीं है। FY23-25 में PV इंडस्ट्री का अनुमान 6-11% बढ़ाया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि छोटी अवधि में बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं FY24 के लिए आउटलुक कमजोर हो सकता है।

    अच्छे रिटर्न के लिए इंट्राडे में इन स्टॉक्स पर लगाए दांव, खबरों के दम पर दिख सकता है एक्शन


    AXIS BANK

    सीएलएसए ने एक्सिस बैंक पर Buy कॉल देते हुए इस स्टॉक के लिए 1100 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि रिस्क-रिवॉर्ड बेहतर है जिससे अर्निंग्स में सुधार देखने को मिल सकता है। स्टॉक में रीरेटिंग संभव है। FY23-25 में 16% से ज्यादा ROE संभव है । हालांकि वैल्यूएशन महंगा नहीं है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।