Get App

ये स्टॉक्स 12 से 43% तक टूटे, लेकिन प्रोमोटर्स कर रहे हैं जमकर खरीदारी, क्या है आपका इरादा

Maruti Suzuki जैसे ऑटो सेक्टर के दिग्गज स्टॉक में गिरावट के बावजूद स्टॉक पर प्रोमोटर्स का भरोसा कायम है। मारुति सुजुकी का भाव अपने हाई लेवल से 15% नीचे गिर गया है। लेकिन इस मार्च महीने में इसमें प्रोमोटर्स ने 3.45 लाख शेयर 8569 रुपये के भाव पर खरीदे हैं। इसके अलावा आईटी दिग्गज HCL Tech में 12% की गिरावट के बाद प्रोमोटर्स ने 97,000 शेयर खरीदें हैं

Sunil Guptaअपडेटेड Mar 29, 2023 पर 3:28 PM
ये स्टॉक्स 12 से 43% तक टूटे, लेकिन प्रोमोटर्स कर रहे हैं जमकर खरीदारी, क्या है आपका इरादा
Sobha Limited के शेयर में सबसे ज्यादा 43% की गिरावट देखने को मिली। इसमें प्रोमोटर्स ने 50,000 शेयर 550 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे हैं

बाजार की गिरावट ने पोर्टफोलियो के रंग उड़ा दिए हैं। मिडकैप निवेशक कराह रहे हैं। दिग्गजों का हाल भी बेहाल है। लेकिन कुछ शेयरों के भाव भले ही गिरे हों लेकिन भरोसा नहीं गिरा है। गिरावट में प्रोमोटर्स ने इन शेयरों में जमकर माल उठाया है। इसको इस नजरिये से भी देखा जा सकता है कि ये ऐसे शेयर हैं जिनके भाव भले ही गिरे हों लेकिन इन पर प्रोमोटर्स का भरोसा नहीं गिरा है। इसमें लार्जकैप्स से लेकर मिडकैप स्टॉक्स भी शामिल हैं। ये ऐसे स्टॉक्स हैं जिसमें गिरावट का प्रतिशत 12 से लेकर 43 प्रतिशत तक गिरावट आई है। ऐसे स्टॉक्स में इनके प्रोमोटर्स द्वारा जमकर खरीदारी की जा रही है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम-

बाजार में बड़ी गिरावट दिखाने वाले स्टॉक्स पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के सुमित मेहरोत्रा ने कहा कि मारुति सुजुकी भी ऐसा स्टॉक है जिसका भाव गिरा है लेकिन इसमें प्रोमोटर्स का भरोसा कायम है। ये अपने हाई लेवल से 15% नीचे गिर गया है लेकिन जारी मार्च महीने में इसमें प्रोमोटर्स ने 3.45 लाख शेयर खरीदें हैं। प्रोमोटर्स ने 8569 के भाव पर शेयर खरीदे हैं।

UPL

यूपीएल का भाव अपने हाई लेवल से 16% नीचे गिर गया है लेकिन मार्च महीने में इसमें प्रोमोटर्स ने 23.23 लाख शेयर खरीदें हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें