Maruti Suzuki का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स देंगे मोटा मुनाफा

निफ्टी में 18900, 19000 और 19100 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 19000, 18800 और 18700 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 42200, 42300 और 42500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 42200, 42000 और 41800 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

अपडेटेड Oct 26, 2023 पर 1:30 PM
Maruti Suzuki पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 10400 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी है

सेंसेक्स करीब 800 अंक और निफ्टी लगभग 250 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। मिडकैप में अदाणी पावर, फोर्टिस हेल्थ, इंडियन होटल्स, वेलस्पन इंडिया, ईआईएल, जुबिलेंट फूड के शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी में एमएंडएम, टेक महिंद्रा, यूपीएल, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया के शेयर लाल निशान में नजर आये। वहीं टॉप एफएंडओ लूजर्स में आरबीएल बैंक, कोरोमंडल इंटरनेशनल, मेट्रोपोलिस हेल्थ, डेल्टा कॉर्प और आरईसी के शेयर शामिल दिखे। इस बीच आज Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18900, 19000 और 19100 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19000, 18800 और 18700 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 42200, 42300 और 42500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 42200, 42000 और 41800 के स्तर पर नजर आये।


सिर्फ 2 दिन में एक एक्सपर्ट ने कमाया 7% रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों एक्सपर्ट्स ने 4 स्टॉक्स पर खेला दांव

Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स

LIC Housing Finance Future : बेचें - 432 रुपये, टारगेट - 418 रुपये, स्टॉपलॉस - 444 रुपये

Oberoi Realty Future : बेचें - 1061 रुपये, टारगेट - 1030 रुपये, स्टॉपलॉस - 1075 रुपये

Mahanagar Gas Future : बेचें - 988 रुपये, टारगेट - 945 रुपये, स्टॉपलॉस - 1005 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः Maruti Suzuki

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए हैं Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने Maruti Suzuki पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Maruti Suzuki की अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 10400 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 199 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 250 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 130 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।