सेंसेक्स करीब 800 अंक और निफ्टी लगभग 250 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। मिडकैप में अदाणी पावर, फोर्टिस हेल्थ, इंडियन होटल्स, वेलस्पन इंडिया, ईआईएल, जुबिलेंट फूड के शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी में एमएंडएम, टेक महिंद्रा, यूपीएल, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया के शेयर लाल निशान में नजर आये। वहीं टॉप एफएंडओ लूजर्स में आरबीएल बैंक, कोरोमंडल इंटरनेशनल, मेट्रोपोलिस हेल्थ, डेल्टा कॉर्प और आरईसी के शेयर शामिल दिखे। इस बीच आज Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
