Maruti Suzuki के शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, बढ़ाया टारगेट प्राइस, लेकिन ये हैं रिस्क

Maruti Suzuki 2031 तक अपनी एनुअल प्रोडक्शन कैपिसिटी को दोगुना कर 40 लाख व्हीकल तक पहुंचाना चाहती है और इसके लिए 450 अरब रुपये का निवेश करने की योजना है। कंपनी को उम्मीद है कि आउटपुट रैंप-अप के बाद उसका राजस्व दोगुना हो जाएगा

अपडेटेड Sep 26, 2023 पर 1:33 PM
मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) के शेयरों को लेकर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) के शेयरों को लेकर ब्रोकरेज फर्म बुलिश नजर आ रहे हैं। ब्रोकरेज HSBC ने स्टॉक के लिए अपना टारगेट प्राइस बढ़ाकर 12000 रुपये कर दिया है। आज 26 सितंबर को स्टॉक में 0.37 फीसदी की मामूली गिरावट आई है और यह इस समय 10,548.50 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसका मतलब है कि मौजूदा मार्केट प्राइस से कंपनी के शेयरों में करीब 14 फीसदी की तेजी की संभावना है। शेयर का 52-वीक हाई 10,720 रुपये है।

    और बढ़ सकती है बाजार हिस्सेदारी

    ब्रिटिश ब्रोकरेज ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी की बाजार हिस्सेदारी कम समय में ही पीक पर पहुंच गई है। अधिक मॉडलों के 'हाइब्रिडाइजेशन' से मीडियम टर्म में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी में और बढ़ोतरी हो सकती है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़ों के अनुसार अगस्त में प्राइवेट व्हीकल सेगमेंट में मारुति सुजुकी की बाजार हिस्सेदारी करीब 43 फीसदी थी।


    450 अरब रुपये का निवेश करने की योजना

    HSBC का मानना है कि मारुति की री-इन्वेस्टमेंट रेट में हालिया बढ़ोतरी जरूरी नहीं कि शेयरधारकों के लिए नकारात्मक हो। कंपनी 2031 तक अपनी एनुअल प्रोडक्शन कैपिसिटी को दोगुना कर 40 लाख व्हीकल तक पहुंचाना चाहती है और इसके लिए 450 अरब रुपये का निवेश करने की योजना है। कंपनी को उम्मीद है कि आउटपुट रैंप-अप के बाद उसका राजस्व दोगुना हो जाएगा। कंपनी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने पिछले महीने कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग में यह बात कही थी।

    हरियाणा में फैक्ट्री बना रही है कंपनी

    अगस्त की शुरुआत में प्रकाशित एक रिपोर्ट में भार्गव ने कहा कि मारुति हरियाणा में हर साल दस लाख कारों का उत्पादन करने के लिए एक फैक्ट्री बना रही है और दूसरे प्लांट के लिए दूसरी साइट का चयन कर रही है।

    जोखिम और ब्रोकरेज की राय

    ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि डिमांड में मंदी कंपनी के लिए एक जोखिम है। वहीं, आने वाली तिमाहियों में इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) लॉन्च करने में विफलता भी कंपनी के लिए रिस्क है। एचएसबीसी ने मारुति सुजुकी स्टॉक पर खरीद रेटिंग दी है। इसके अलावा स्टॉक पर अन्य ब्रोकरेज हाउस ने भी अपना टारगेट प्राइस बढ़ाया है। पिछले हफ्ते, ब्रोकरेज फर्म Citi ने स्टॉक के लिए Buy रेटिंग के साथ 13,600 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जो कि सबसे अधिक है। वहीं, मॉर्गन स्टैनली ने इसे ओवरवेट रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 11,963 रुपये तय किया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।