दिग्गज ऑटो स्टॉक MARUTI SUZUKI पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करना है होल्ड

MORGAN STANLEY की MARUTI पर कहा है कि ग्रैंड विटारा की कीमत अनुमान के मुताबिक रही है और इससे कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ सकता है

अपडेटेड Sep 27, 2022 पर 12:08 PM
CLSA ने कहा है कि ग्रैंड विटारा की कीमत Toyota Hyryder से ज्यादा है। लिहाजा हमारा मानना है कि कंपनी का SUV सेगमेंट में मार्केट शेयर बढ़ना मुश्किल है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। तो जानते है आज किन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने पर है टिकी हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

    MORGAN STANLEY की MARUTI पर राय

    MORGAN STANLEY की MARUTI पर राय देते हुए कहा है कि ग्रैंड विटारा की कीमत अनुमान के मुताबिक रही है। कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत है और इस नई गाड़ी की बिक्री शुरू होन से मार्केट शेयर में बढ़ोतरी संभव है। मॉर्गन स्टैनली ने मारुति के शेयर पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस 9839 रुपये तय किया है।


    SBI Card का अगस्त में रहा बेहतर प्रदर्शन, स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें कमाई की रणनीति

    NOMURA की MARUTI पर राय

    NOMURA ने MARUTI पर राय देते हुए कहा कि उन्होंने इस पर न्यूट्रल कॉल दी है। इसके साथ ही इसके शेयर के लिए टारगेट प्राइस 8,970 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका मानना है कि FY23 में मार्केट शेयर बढ़कर 43-44% तक जा सकता है। हालांकि Grand Vitara-Hybrids की कीमत टोयोटा से प्रीमियम पर है।

    CLSA की MARUTI पर राय

    CLSA ने MARUTI पर राय देते हुए कहा है कि ग्रैंड विटारा की कीमत Toyota Hyryder से ज्यादा है। इसलिए हमारा मानना है कि कंपनी का SUV सेगमेंट में मार्केट शेयर बढ़ना मुश्किल है। लिहाजा सीएलएसए ने मारुति पर बिकवाली की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके लिए टारगेट प्राइस 7374 रुपये तय किया है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।