SBI Card का अगस्त में रहा बेहतर प्रदर्शन, स्टॉक पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें कमाई की रणनीति

CREDIT SUISSE ने SBI CARD पर कहा है कि इंडस्ट्री के खर्च में कंपनी हिस्सा बढ़ा है और इसमें और बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद जताई है

अपडेटेड Sep 27, 2022 पर 9:40 AM
Story continues below Advertisement
MORGAN STANLEY ने SBI CARD पर ओवरवेट कॉल दी है और इसका टारगेट प्राइस 1100 रुपये प्रति शेयर तय किया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    भारत में चल रहे त्योहारी सीजन के चलते SBI Card पर फोकस बना हुआ है। इस कंपनी ने अगस्त में इंडस्ट्री के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। मासिक आधार के आंकड़ों पर नजर डालें तो अगस्त में कुल कार्ड की संख्या 2% बढ़कर 1.48 करोड़ हुो गई। वहीं मासिक आधार पर अगस्त में कुल खर्च 1.24% बढ़कर 19641 करोड़ रुपये हो गया।

    SBI Card का मार्केट शेयर बढ़ा

    कार्ड जारी करने के आधार पर कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ा। जून 2022 में कंपनी का मार्केट शेयर 18.19 प्रतिशत था। जबकि जुलाई 2022 में कंपनी का मार्केट शेयर 18.11 प्रतिशत था। वहीं अगस्त 2022 में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर 19.02 प्रतिशत हो गया।


    SBI CARD पर ब्रोकरेजेज का नजरिया

    MORGAN STANLEY की SBI CARD पर निवेश राय

    MORGAN STANLEY ने SBI CARD पर निवेश राय देते हुए कहा कि महीने दर महीने आधार पर देखा जाये तो अगस्त में इंडस्ट्री के खर्च में 3% की कमी नजर आई है। इसके साथ ही महीने दर महीने आधार पर अगस्त में कंपनी के खर्च में 1.2% की बढ़त देखने को मिली है। ब्रोकरेज ने एसबीआई कार्ड में ओवरवेट कॉल दी। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस 1100 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि 5 महीनों की गिरावट के बाद कंपनी का मार्केट शेयर फिर बढ़ा है।

    Stocks to Watch Today: आज सुर्खियों में रहने वाले एम्बेसी ऑफिस पार्क्स REIT, अमारा राजा बैटरीज, मर्केटर और अन्य स्टॉक्स

    CREDIT SUISSE की SBI CARD पर निवेश राय

    CREDIT SUISSE ने SBI CARD पर निवेश राय देते हुए कहा कि इंडस्ट्री के खर्च में कंपनी हिस्सा बढ़ा है। इसमें और बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में खर्च के 50 प्रतिशत तक बढ़ने की संभावना है। अगस्त 2022 में महीने दर महीने आधार पर खर्च 70 bps बढ़कर 17.5% हो गया। क्रेडिट सुईस ने एसबीआई कार्ट पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इन्होंने इसके शेयर के लिए 1150 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    MoneyControl News

    MoneyControl News

    First Published: Sep 27, 2022 9:40 AM

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।