Get App

दिग्गज ऑटो स्टॉक MARUTI SUZUKI पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करना है होल्ड

MORGAN STANLEY की MARUTI पर कहा है कि ग्रैंड विटारा की कीमत अनुमान के मुताबिक रही है और इससे कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 27, 2022 पर 12:08 PM
दिग्गज ऑटो स्टॉक MARUTI SUZUKI पर ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करना है होल्ड
CLSA ने कहा है कि ग्रैंड विटारा की कीमत Toyota Hyryder से ज्यादा है। लिहाजा हमारा मानना है कि कंपनी का SUV सेगमेंट में मार्केट शेयर बढ़ना मुश्किल है

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके। इसके साथ ही इन शेयरों पर मुनाफा कमाने के लिए ब्रोकरेज हाउसेज ने क्या रणनीति अपनाई है। तो जानते है आज किन स्टॉक्स पर खरीदने, बेचने या होल्ड करने पर है टिकी हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

MORGAN STANLEY की MARUTI पर राय

MORGAN STANLEY की MARUTI पर राय देते हुए कहा है कि ग्रैंड विटारा की कीमत अनुमान के मुताबिक रही है। कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत है और इस नई गाड़ी की बिक्री शुरू होन से मार्केट शेयर में बढ़ोतरी संभव है। मॉर्गन स्टैनली ने मारुति के शेयर पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसका टारगेट प्राइस 9839 रुपये तय किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें