May Auto Sales: देश की दिग्गज ऑटो कंपनियों ने मई महीने के बिक्री आंकड़े जारी कर दिए हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बताया है कि उसने मई में कुल 61415 वाहन बेचे हैं। जबकि जापानी ब्रोकरेज हाउस नोमुरा का अनुमान था कि इस अवधि में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 66600 वाहन रह सकती है। मई महीने में कंपनी की कुल पैसेंजर वाहन बिक्री सालाना आधार पर 22 फीसदी की बढ़त के साथ 32886 यूनिट रही है। जबकि कंपनी ने मई 2022 में 26904 पैसेंजर वाहन बेचे थे। मई 2023 में कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 14 फीसदी की बढ़त के साथ 61415 यूनिट रही है। वहीं, कंपनी ने मई 2022 में कुल 53726 वाहन बेचे थे। मई 2023 में कंपनी का एक्पोर्ट का आंकड़ा सालना आधार पर 29 फीसदी की बढ़त के साथ 2616 यूनिट रहा है। जबकि मई 2022 में कंपनी ने 2,028 वाहन एक्सपोर्ट किए थे।