Bonus Share: हर शेयर पर 1 नया शेयर फ्री, 24 अगस्त से पहले बन जाएं शेयरहोल्डर; 6 महीनों में कीमत 40% मजबूत

Bonus Share: बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख 25 अगस्त 2026 है। इन शेयरों में अगले दिन यानि कि 26 अगस्त से ट्रेडिंग की जा सकेगी। मयंक कैटल फूड के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 231 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 120 करोड़ रुपये से ज्यादा है

अपडेटेड Aug 16, 2026 पर 3:43 PM
Mayank Cattle Food के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।

मयंक कैटल फूड लिमिटेड बोनस शेयर देने वाली है। कंपनी के शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 1 शेयर पर 1 नया शेयर बोनस के तौर पर मिलेगा। रिकॉर्ड डेट 24 अगस्त है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे।

मयंक कैटल फूड पशुओं के चारे और पशु पोषण उत्पादों (Animal Nutrition Products) को बनाती और बेचती है। कंपनी पहली बार बोनस शेयर देने जा रही है। इसकी घोषणा जुलाई महीने में हुई थी। कंपनी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।

बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख 25 अगस्त 2026 है। इन शेयरों में अगले दिन यानि कि 26 अगस्त से ट्रेडिंग की जा सकेगी। कंपनी इस कॉरपोरेट एक्शन के तहत 54,00,000 तक फुल पेड अप बोनस इक्विटी शेयर अलॉट करने वाली है।


Mayank Cattle Food का शेयर 3 महीनों में 27 प्रतिशत मजबूत

मयंक कैटल फूड के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 231 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 120 करोड़ रुपये से ज्यादा है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 65 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर 3 महीनों में करीब 27 प्रतिशत चढ़ा है। 6 महीनों में 40 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देख चुका है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 235.80 रुपये और एडजस्टेड लो 144.25 रुपये है। कंपनी फरवरी 2024 में BSE SME पर लिस्ट हुई थी। इसका IPO 19.44 करोड़ रुपये का था।

Bonus Share: हर शेयर पर 5 नए शेयर मिलेंगे फ्री, 17 अगस्त रिकॉर्ड डेट; 2 साल में कीमत 1280% मजबूत

कंपनी की वित्तीय सेहत

मयंक कैटल फूड का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 217.78 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध मुनाफा 3.49 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। अर्निंग्स प्रति शेयर 6.47 करोड़ रुपये रही। पूरे वित्त वर्ष 205—26 के दौरान कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 403.17 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 6.02 करोड़ रुपये और अर्निंग्स 11.14 करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।