Get App

Mazagon Dock को रक्षा मंत्रालय से मिला 1990 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर, 2024 में स्टॉक ने दिया 98% रिटर्न

Mazagon Dock के शेयरों में आज 30 दिसंबर को 1.84 फीसदी की गिरावट आई है। यह स्टॉक BSE पर 2266.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 91,415 करोड़ रुपये है। स्टॉक का 52-वीक हाई 2,929.98 रुपये और 52-वीक लो 898.55 रुपये है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 30, 2024 पर 9:06 PM
Mazagon Dock को रक्षा मंत्रालय से मिला 1990 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर, 2024 में स्टॉक ने दिया 98% रिटर्न
Mazagon Dock Share: मझगांव डॉक को रक्षा मंत्रालय से लगभग ₹1990 करोड़ का नया ऑर्डर मिला है।

Mazagon Dock Share: मझगांव डॉक को रक्षा मंत्रालय से लगभग ₹1990 करोड़ का नया ऑर्डर मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट DRDO के लिए एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) प्लग के कंस्ट्रक्शन और इसके इंटीग्रेशन के लिए है। इस बात की जानकारी 30 दिसंबर को रक्षा मंत्रालय के एक बयान में दी गई। कंपनी के शेयरों में आज 30 दिसंबर को 1.84 फीसदी की गिरावट आई है। यह स्टॉक BSE पर 2266.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 91,415 करोड़ रुपये है। स्टॉक का 52-वीक हाई 2,929.98 रुपये और 52-वीक लो 898.55 रुपये है। इस शेयर ने 2024 में 98 फीसदी का मजबूत रिटर्न दिया है।

ऑर्डर से जुड़ी डिटेल

इस प्रोजेक्ट में AIP प्लग का कंस्ट्रक्शन और उसका इंटीग्रेशन शामिल है, जो कनवेंशनल सबमरीन की सहनशक्ति (Endurance) को बढ़ाएगा और 'आत्मनिर्भर भारत' पहल में योगदान देगा। मझगांव डॉक ने बताया कि ये AIP सिस्टम स्कॉर्पीन सबमरीन में रेट्रोफिट किए जाएंगे। साथ ही, नौसेना पहली सबमरीन के पहले रिफिट के दौरान AIP सिस्टम को शामिल करने की इच्छुक है, जो कि 2025 में होने की उम्मीद है।

एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) डीजल-इलेक्ट्रिक सबमरीन के लिए फोर्स मल्टीप्लायर के रूप में कार्य करता है, क्योंकि यह सबमरीन की पानी के भीतर संचालन क्षमता (submerged endurance) को कई गुना बढ़ा देता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें