Mazagon Dock Shipbuilders Dividend: शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा, मार्च तिमाही में डबल हुआ नेट प्रॉफिट

Mazagon Dock Shipbuilders Dividend: मझगांव डॉक ने 12.11 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। इसे कंपनी की आगामी एनुअल जनरल मीटिंग में शेयरधारकों की मंजूरी की जरूरत होगी। शेयरधारकों की मंजूरी के बाद एजीएम के 30 दिनों के भीतर डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा

अपडेटेड May 29, 2024 पर 4:28 PM
मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने आज 29 मई को FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं।

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स ने आज 29 मई को डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी ने 12.11 रुपये प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है। इसे कंपनी की आगामी एनुअल जनरल मीटिंग में शेयरधारकों की मंजूरी की जरूरत होगी। शेयरधारकों की मंजूरी के बाद एजीएम के 30 दिनों के भीतर डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा। इसके पहले कंपनी ने नवंबर 2023 में 15.34 रुपये का डिविडेंड जारी किया था। कंपनी ने इसके साथ ही FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इस खबर के बीच आज कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी तक की दमदार रैली देखी गई।

कैसे रहे Mazagon Dock Shipbuilders के तिमाही नतीजे

Mazagon Dock ने FY24 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर दोगुना से अधिक होकर 663 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 326 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। मार्च तिमाही में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का रेवेन्यू सालाना आधार पर 50 फीसदी बढ़ा है।


इस अवधि में कंपनी ने 3103.6 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान रेवेन्यू 2078.6 करोड़ रुपये था। इस तिमाही के लिए EBITDA पिछले वर्ष की समान अवधि के ₹211 करोड़ से बढ़कर ₹525 करोड़ हो गया। EBITDA मार्जिन लगभग 700 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि के साथ 17 फीसदी हो गया।

Mazagon Dock में सरकार की 84.8 फीसदी हिस्सेदारी

मार्च तिमाही तक सरकार मझगांव डॉक में 84.8 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ी शेयरधारक बनी हुई है। ₹2 लाख तक की पूंजी वाले रिटेल शेयरहोल्डर्स के पास कंपनी में 9.29 फीसदी हिस्सेदारी है। इस खबर के बीच आज कंपनी के शेयरों में 11 फीसदी तक की दमदार रैली देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 3358.20 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 67,731 करोड़ रुपये हो गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।