एमसी ए10 इंडेक्स (MC A10 index ) - अदाणी ग्रुप (Adani Group) के शेयरों का सेंटिमीटर (a sentimeter of Adani Group stocks) - आज 27 फरवरी को लगातार सातवें सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। यह 24 जनवरी को 100.37 के मुकाबले 6.21 प्रतिशत गिरकर 27.70 पर रहा। पिछले टी13 सत्रों में ये इंडेक्स सिर्फ एक बार हरे निशान पर बंद हुआ है। इंडेक्स सभी 10 अदाणी समूह के शेयरों में वास्तविक समय मूल्य उतार-चढ़ाव ( real-time price movement) को दर्शाता है। A10 में अलग-अलग कंपनियों का वेट उनके कुल मार्केट कैप के अनुपात में होता है। अदाणी एंटरप्राइजेज ने इंडेक्स को नीचे खींचा। इस स्टॉक में लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट आई। अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy), अदाणी पावर (Adani Power), अदाणी टोटल गैस (Adani Total Gas) और अदाणी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) में से प्रत्येक निचले सर्किट पर बंद हुए। इसने ने भी इंडेक्स गिराने में बड़ा योगदान दिया।
इनमें से सिर्फ अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) आज 0.61 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।
Angel One के चीफ एनालिस्ट-टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स समीत चव्हाण (Sameet Chavan, Chief Analyst-Technical and Derivatives, Angel) ने अदाणी ग्रुप के शेयरों में ट्रेडिंग न करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अदाणी ग्रुप के शेयर इस समय "निश्चित रूप से ऐसे मोड़ पर पर हैं जहां इनसे दूर रहने में ही समझदारी है।"
“हालिया संकट के कारण इन शेयर्स का लॉन्ग टर्म स्ट्रक्चर बुरी तरह से डैमेज हो गया है। इन शेयरों में भारी मात्रा में हुई बिकवाली को देखते हुए इसमें केवल कुछ हफ्तों में ही नहीं बल्कि कुछ महीनों में भी रिकवरी होने की संभावना नहीं नजर आ रही है। जब भी इतनी बड़ी गिरावट आती है। शेयर्स के भाव कीमतें एक लंबी नींद के चरण में फिसल जाती हैं। इसमें बीच-बीच में किसी समाचार की वजह से एक छोटा सा अंश कुछ मोमेंटम प्रदान कर सकता है। लेकिन मोटे तौर पर कहा जाए तो यह पूरा ग्रुप आगे चलकर ज्यादा कुछ नहीं करता हुआ नजर आयेगा।" ऐसा समीत चव्हाण ने कहा।
अदाणी समूह के सभी शेयरों का मार्केट कैपिटलाइजेशन 6.81 लाख करोड़ रुपये रहा। जो 22.96 लाख करोड़ रुपये के टॉप वैल्यूएशन का एक अंश मात्र है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )