Phoenix Mills का स्टॉक करीब 2% उछला, अहमदाबाद में नया मॉल खुलने का दिखा असर

Phoenix Mills के COO रश्मि सेन ने कंपनी के निवेश और आगे के प्लान के बारे में कहा कि अहमदाबाद के पैलेडियम मॉल में हमने 850 करोड़ रुपये का निवेश किया है। कंपनी जल्द ही पूणे, बंगलुरु, कोलकाता, सूरत में नये मॉल्स खोलेगी। रश्मि सेन ने आगे कहा कि अहमदाबाद के पैलेडियम मॉल में PVR का 9 स्क्रीन वाला मल्टीप्लेक्स भी है

अपडेटेड Feb 27, 2023 पर 2:59 PM
Story continues below Advertisement
Phoenix Mills की COO रश्मि सेन ने कहा कि मॉल के रिटेल ऑपरेशन कारोबार से कंपनी को 75% आय होती है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    फिनिक्स मिल्स (Phoenix Mills) ने अहमदाबाद में अपना नया मॉल खोला है। फिनिक्स मिल्स द्वारा अहमदाबाद में खोले गये नये मॉल का नाम पैलेडियम मॉल है। कंपनी के इस नये मॉल में अच्छी खासी जगह उपलब्ध कराई गई है। पैलेडियम मॉल कुल मिलाकर 7 लाख 50 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है। इस मॉल के खुलने के साथ ही कंपनी की अन्य शहरों में भी मॉल खोलने की योजना है। कंपनी आने वाले दिनों में चार और शहरों में मॉल खोलेगी। कंपनी द्वारा नया मॉल खोलने के बाद इसके स्टॉक पर एक्शन देखने को मिला। कंपनी का स्टॉक करीब 2 प्रतिशत उछल गया। कंपनी ने पैलेडियम मॉल में 850 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

    कंपनी द्वारा पैलेडियम मॉल खोलने और फ्यूचर प्लान पर कंपनी की COO रश्मि सेन से हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के संवाददाता केतन जोशी ने एक्सक्लुसिव बात की। इसमें रश्मि सेन ने कहा कि इस मॉल के साथ कंपनी के कुल 10 मॉल्स हो गये हैं। ये दसों मॉल्स देश के 8 शहरों में फैले हुए हैं।

    कंपनी के निवेश और आगे के प्लान के बारे में बताते हुए रश्मि सेन ने कहा कि अहमदाबाद में नये मॉल में हमने 850 करोड़ रुपये का निवेश किया है। जबकि कंपनी जल्द ही नये मॉल्स लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी जल्द ही पूणे, बंगलुरु, कोलकाता, सूरत में मॉल खोलेगी।


    सरकारी बैंक का सस्ता ऑप्शन कॉल करायेगा तगड़ी कमाई, बृजेश एल के फ्यूचर कॉल्स करायेंगे मुनाफा

    उन्होंने कहा कि 2 तिमाही में कंपनी का कुल रिटेल ऑपरेशन 13.8mn sq.ft. का होगा। उन्होंने अहमदाबाद के मॉल में PVR का 9 स्क्रीन वाला मल्टीप्लेक्स भी है। कंपनी की 75% आय मॉल के रिटेल ऑपरेशन कारोबार से ही आती है।

    आज दोपहर करीब 2 बजे Phoenix Mills का शेयर 23 रुपये या 1.76 प्रतिशत उछलकर 1338 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। इसने आज इंट्राडे में 1352 रुपये का हाई स्तर हिट किया जबकि 1317 का लो स्तर भी छुआ। कंपनी के शेयर का 52 हफ्ते का उच्च स्तर 1624 रुपये रहा है। जबकि 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 885 रुपये रहा है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।