बाजार में लगातार आठवें दिन दबाव दिख रहा है। निफ्टी बजट के दिन के निचले स्तरों को भी तोड़ दिया है। हालांकि बैंक निफ्टी में रिकवरी दिख रही है। दोपहर के दौरान बाजार में गिरने वाले शेयरों की संख्या 141 रही जबकि बढ़ने वाले शेयर सिर्फ 43 नजर आये। दोपहर के दौरान इंफोसिस, टीसीएस, आईटीसी, एलएंडटी के शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। जबकि गिरते बाजार में भी बैंकिंग शेयरों ने अपना दम दिखाया। आज आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर हरे निशान में कारोबार करते हुए दिखे। ऐसे सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में IDBI कैपिटल के बृजेश एल जुड़े। इन्होंने अपने दमदार फ्यूचर कॉल्स बताये। इसके साथ ही कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।
निफ्टी में आज सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17400, 17500 और 17600 के स्तर पर एक्टिव नजर आये। इसके अलावा सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17400 17300 और 17000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये। बैंकिंग इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी बैंक में 40000, 40200 और 40500 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी में 40300, 40200 और 40000 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये।
IDBI कैपिटल के बृजेश एल के शानदार फ्यूचर कॉल्स
Indian Hotels Futures : खरीदें - 312 रुपये, लक्ष्य - 325 रुपये, स्टॉपलॉस - 305 रुपये
IndusInd Bank Futures : खरीदें - 1091 रुपये, लक्ष्य - 1120 से 1140 रुपये, स्टॉपलॉस - 1060 रुपये
Oberoi Realty Futures : खरीदें - 845 रुपये, लक्ष्य - 900 रुपये, स्टॉपलॉस - 830 रुपये
IDBI कैपिटल के बृजेश एल का सुझाया सस्ता ऑप्शन: SBI
बृजेश एल ने आज के लिए सस्ता ऑप्शन के लिए सबसे बड़ा सरकारी बैंक चुना है। उन्होंने कहा कि एसबीआई में ऑप्शन में ट्रेड लेने से कमाई होगी। बृजेश ने कहा कि इसमें 530 के स्ट्राइक वाली मार्च के एक्सपायरी वाली कॉल खरीदें। इसमें 13 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें पहला टारगेट 30 रुपये का देखने को मिलेगा। जबकि दूसरा टारगेट 35 रुपये का नजर आ सकता है। इसमें 8 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )